1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. पंडित छन्नूलाल के निधन पर राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने जताया शोक, CM योगी ने दी श्रद्धांजलि

पंडित छन्नूलाल के निधन पर राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने जताया शोक, CM योगी ने दी श्रद्धांजलि

Pandit Chhannulal Mishra Passed Away: भारतीय शास्त्रीय संगीत के दिग्गज और पद्म विभूषण से सम्मानि पंडित छन्नूलाल मिश्र का 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। संगीत के उस्ताद छन्नूलाल लंबे समय से अस्वस्थ थे। उन्होंने गुरुवार सुबह 4:15 बजे मिर्जापुर में अपनी बेटी नम्रता के आवास पर अंतिम सांस ली। उनके आकस्मिक निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम नरेंद्र मोदी समेत देश की जानी-मानी हस्तियों ने दुख व्यक्त किया है।

By Abhimanyu 
Updated Date

Pandit Chhannulal Mishra Passed Away: भारतीय शास्त्रीय संगीत के दिग्गज और पद्म विभूषण से सम्मानि पंडित छन्नूलाल मिश्र का 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। संगीत के उस्ताद छन्नूलाल लंबे समय से अस्वस्थ थे। उन्होंने गुरुवार सुबह 4:15 बजे मिर्जापुर में अपनी बेटी नम्रता के आवास पर अंतिम सांस ली। उनके आकस्मिक निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम नरेंद्र मोदी समेत देश की जानी-मानी हस्तियों ने दुख व्यक्त किया है।

पढ़ें :- रूसी राष्ट्रपति पुतिन को प्रेसिडेंट हाउस में दिया गया गार्ड ऑफ़ ऑनर, भारत की राष्ट्रपति मुर्मू और PM मोदी रहे मौजूद

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उस्ताद छन्नूलाल के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, ‘शास्त्रीय संगीत के सुविख्यात गायक पंडित छन्नूलाल मिश्र जी के निधन से भारतीय संगीत की अपूरणीय क्षति हुई है। बनारस घराने की इस महान संगीत-विभूति ने शास्त्रीय गायन को नए आयाम दिए। अनेक सम्मानों सहित उन्हें पद्म विभूषण से भी अलंकृत किया गया था। मैं उनके प्रियजनों और प्रशंसकों के प्रति गहन संवेदना व्यक्त करती हूं।’

पढ़ें :- 'पॉल्यूशन और SIR जैसे जरूरी मुद्दे उठाना ड्रामा नहीं...' प्रियंका गांधी का PM मोदी पर पलटवार

पीएम मोदी ने एक्स पोस्ट में लिखा, ‘सुप्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पंडित छन्नूलाल मिश्र जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। वे जीवनपर्यंत भारतीय कला और संस्कृति की समृद्धि के लिए समर्पित रहे। उन्होंने शास्त्रीय संगीत को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही भारतीय परंपरा को विश्व पटल पर प्रतिष्ठित करने में भी अपना अमूल्य योगदान दिया। यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे सदैव उनका स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त होता रहा। साल 2014 में वे वाराणसी सीट से मेरे प्रस्तावक भी रहे थे। शोक की इस घड़ी में मैं उनके परिजनों और प्रशंसकों के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट करता हूं। ओम शांति!’

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने लिखा, ‘भारतीय शास्त्रीय संगीत के मर्मज्ञ, ‘पद्म विभूषण’ प्रख्यात शास्त्रीय गायक पंडित छन्नूलाल मिश्र जी का निधन अत्यंत दुःखद एवं शास्त्रीय संगीत विधा की अपूरणीय क्षति है। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि! आपने अपना पूरा जीवन भारतीय शास्त्रीय गीत-संगीत के उत्थान में समर्पित कर दिया। आपका गायन कला साधकों के लिए एक प्रेरणा है। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को सद्गति व उनके शोकाकुल परिजनों, अनुयायियों एवं प्रशंसकों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!’

पढ़ें :- कांग्रेस का PM मोदी पर पलटवार, कहा- सबसे बड़ा ड्रामेबाज़ तो ड्रामे की बात कर रहा...

आजमगढ़ में हुआ था पंडित छन्नूलाल मिश्र का जन्म

पंडित छन्नूलाल मिश्र का 3 अगस्त, 1936 को यूपी के आजमगढ़ जिले के एक गाँव में हुआ था। छन्नूलाल मिश्र ने अपनी प्रारंभिक संगीत शिक्षा अपने पिता से प्राप्त की। इसके बाद वह वाराणसी में औपचारिक संगीत शिक्षा प्राप्त करने गए। दिवंगत गायक ने ‘किराना घराना’ के उस्ताद अब्दुल गनी खां के मार्गदर्शन में भी गहन प्रशिक्षण प्राप्त किया। अपने उत्कृष्ट गायन कौशल के लिए प्रसिद्ध, पंडित छन्नूलाल मिश्र की प्रस्तुतियां भावपूर्ण और मधुर थीं, जिससे उन्हें राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त हुई।

पढ़ें :- 'विपक्ष पराजय की निराशा से बाहर निकलकर आएं...' PM मोदी ने शीतकालीन सत्र से पहले कसा तंज

पंडित छन्नूलाल को पूरब अंग की ‘ठुमरी’ शैली का भी एक अग्रणी माना जाता था। अपने दशकों के करियर में, उनको उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार, नौशाद पुरस्कार और यश भारती पुरस्कार सहित कई सम्मान प्राप्त हुए। भारत सरकार ने उन्हें 2010 में प्रतिष्ठित पद्म भूषण और 2020 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया। उन्हें संगीत नाटक अकादमी फेलोशिप से भी सम्मानित किया गया।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...