1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Princess Dr. Maha Al Saud : सऊदी अरब के इस राजकुमारी को मिली FII की कमान ,  तलाशेगीं बड़ी चुनौतियों के समाधान

Princess Dr. Maha Al Saud : सऊदी अरब के इस राजकुमारी को मिली FII की कमान ,  तलाशेगीं बड़ी चुनौतियों के समाधान

सऊदी अरब की राजकुमारी डॉ. महा अल सऊद अब दुनिया की बड़ी चुनौतियों का समाधान तलाशने की जिम्मेदारी निभाएंगी।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Princess Dr. Maha Al Saud: सऊदी अरब की राजकुमारी डॉ. महा अल सऊद अब दुनिया की बड़ी चुनौतियों का समाधान तलाशने की जिम्मेदारी निभाएंगी। डॉ. महा अल सऊद को फ्यूचर इंवेस्टमेंट इनिशिएटिव () इंस्टीट्यूट का CEO बनाया गया है। डॉ. सऊद को लीडरशिप में 25 साल से ज्यादा का अनुभव है। राजकुमारी ने स्वास्थ्य, शिक्षा और नेतृत्व के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। साथ ही G20 और यूरेशियन वुमेन्स फोरम (Eurasian Women’s Forum) जैसे वैश्विक मंचों पर सऊदी अरब का प्रतिनिधित्व किया है।उन्होंने सरकारी संस्थानों, निजी कंपनियों और NGOs के साथ मिलकर कई अहम प्रोजेक्ट्स पर काम किया है।

पढ़ें :- होर्मुज जलमार्ग खोलने के लिए 60 दिवसीय प्रस्तावित समझौते पर बढ़े कदम, ट्रंप ने दी ईरान को सख्त चेतावनी

वहीं FII संस्थान का मकसद निवेश, नई तकनीक और वैश्विक सहयोग के जरिए दुनिया की बड़ी चुनौतियों का समाधान तलाशना है। यह संस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट (Global Investment) को बढ़ावा देने और आर्थिक विकास (Economic Growth)के नए अवसर पैदा करने के लिए काम करता है।

इसके पहले राजकुमारी FII इंस्टीट्यूट में आने से पहले वह अल फैसल यूनिवर्सिटी (Alfaisal University) में वाइस प्रेसिडेंट (External Relations and Advancement) थीं। वहां उन्होंने यूनिवर्सिटी की अंतरराष्ट्रीय पहचान बढ़ाने, विदेशी संस्थानों के साथ साझेदारी मजबूत करने और शिक्षा, रिसर्च और इनोवेशन में उसकी स्थिति को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाई। शिक्षा के क्षेत्र में भी उनकी मजबूत पृष्ठभूमि है। उनके पास MBBS की डिग्री है। वह अमेरिकन बोर्ड ऑफ इंटरनल मेडिसिन से प्रमाणित है। इसके अलावा उन्होंने हॉर्वर्ड बिजनेस स्कूल और IMD बिजनेस स्कूल के बड़े कार्यक्रमों में भी प्रशिक्षण लिया है।

डॉ. महा अल सऊद का मुख्य लक्ष्य FII इंस्टीट्यूट को और मजबूत बनाना है, ताकि यह दुनिया भर के निवेशकों, उद्योग जगत के नेताओं और इनोवेशन से जुड़े लोगों को एक मंच पर ला सके।

 

पढ़ें :- Philippines earthquake : फिलीपींस में 6.3 मैग्नीट्यूड के भूकंप से थर्राई धरती , लोगों के बीच दहशत फैल गई

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...