1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. प्रियंका गांधी बोलीं- बिहार में महंगाई-बेरोजगारी समेत हर मोर्चे पर नाकाम BJP-JDU सरकार वोट चुराकर सत्ता में बने रहना चाहती है…

प्रियंका गांधी बोलीं- बिहार में महंगाई-बेरोजगारी समेत हर मोर्चे पर नाकाम BJP-JDU सरकार वोट चुराकर सत्ता में बने रहना चाहती है…

Vote Adhikar Yatra Day 10: इंडिया अलायंस की बिहार में 'वोटर अधिकार यात्रा' का आज मंगलवार को 10वां दिन है। यह यात्रा अब सुपौल पहुंची हैं, जहां पर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के साथ कांग्रेस सांसद महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी ने भी हिस्सा लिया। वहीं, प्रियंका गांधी ने यात्रा का वीडियो शेयर करते हुए बिहार की एनडीए सरकार पर निशाना साधा है।  

By Abhimanyu 
Updated Date

Vote Adhikar Yatra Day 10: इंडिया अलायंस की बिहार में ‘वोटर अधिकार यात्रा’ का आज मंगलवार को 10वां दिन है। यह यात्रा अब सुपौल पहुंची हैं, जहां पर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के साथ कांग्रेस सांसद महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी ने भी हिस्सा लिया। वहीं, प्रियंका गांधी ने यात्रा का वीडियो शेयर करते हुए बिहार की एनडीए सरकार पर निशाना साधा है।

पढ़ें :- Video Viral : गुलाब जईसन खिलल बाडू… गाने पर होली पर जमकर थिरके संभल के एसपी IPS कृष्ण विश्नोई, देखें अद्भुत होली डांस

दरअसल, विपक्ष की ‘वोटर अधिकार यात्रा’  यात्रा वोटर्स के अधिकार और कथित ‘वोट चोरी’ के संदेश को लोगों तक पहुंचाना है। इस यात्रा में शामिल हुई प्रियंका गांधी ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘जनता का विश्वास खो चुकी भाजपा देश भर में वोट चोरी की साजिशें रच रही है। बिहार में महंगाई, बेरोजगारी, पलायन, आर्थिक संकट समेत हर मोर्चे पर नाकाम बीजेपी-जेडीयू सरकार जनता का वोट चुरा कर सत्ता में बने रहना चाहती है। लाखों गरीब और वंचित नागरिकों से वोट का अधिकार छीना जा रहा है। संविधान ने हर एक भारतीय को वोट का अधिकार दिया है। यह अधिकार कोई भी ताकत छीन नहीं सकती। गरीब जनता का एक भी वोट चोरी नहीं होने देंगे। जय संविधान!’

पढ़ें :- Video Viral : टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 सेमीफाइनल में साक्षी हुई ओवर एक्साइट तो MS Dhoni ने दिया ये रिएक्‍शन...

बता दें कि इंडिया गठबंधन की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ आज सुपौल से शुरू होकर मधुबनी जिले के फुलपरास, झंझारपुर और सकरी बाजार तक तय किया गया है। सुपौल स्थानीय स्तर पर लोग इस यात्रा को लेकर उत्साहित दिखाई दिए। यात्रा के दौरान दोपहर का भोजन फुलपरास में रखा गया है। इसके बाद शाम को सकरी बाजार, मधुबनी में एक सभा का आयोजन होगा, जहां विपक्षी इंडिया अलायंस के नेता स्थानीय लोगों को संबोधित करेंगे। यात्रा का नाइट हाल्ट दरभंगा में निर्धारित किया गया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...