HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. प्रियंका गांधी का मोदी सरकार पर निशाना, कहा-प्रधानमंत्री के पास किसानों के लिए पैसे नहीं हैं, लेकिन…

प्रियंका गांधी का मोदी सरकार पर निशाना, कहा-प्रधानमंत्री के पास किसानों के लिए पैसे नहीं हैं, लेकिन…

प्रियंका गांधी ने कहा, जब हम आपसे कोई वादा करते हैं, तो आपको हमारी बातों पर विश्वास होता है। आप जानते हैं कि हम सच बोल रहे हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि हमने ये करके दिखाया है। आज छत्तीसगढ़ में धान 2640 रुपए प्रति क्विंटल पर खरीदा जा रहा है। राजस्थान में 25 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज मिल रहा है। इसलिए हमारी बातों का एक आधार है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Chhattisgarh Assembly Elections: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए आज वोटिंग हो रही है। पहले चरण के तहत 20 सीटों पर मतदान हो रहा है। इसको लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। वहीं, दूसरे चरण के लिए चुनाव प्रचार तेजी से हो रहा है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आज दूसरे चरण के लिए बालोद में चुनावी जनसभा को संबोधित किया।

पढ़ें :- सपा सरकार में माफिया गरीबों की जमीनों पर कब्जा करता था, अब उनके अवैध महल तोड़कर भाजपा गरीबों के लिए घर बनवाती है: पीएम मोदी

इस दौरान उन्होंने कहा, मां कांकेश्वरी की जय.. छत्तीसगढ़ महतारी जी की जय। मैं तांदुला नदी के तट पर बसे बालोद की धरती को प्रणाम करती हूं। आप उस धरती से हैं, जहां का लोहा पूरे देश को मजबूत करता है और उसे शक्ति मिलती है। आपके इस योगदान के लिए पूरा देश आपका आभारी है।

प्रियंका गांधी ने कहा, जब हम आपसे कोई वादा करते हैं, तो आपको हमारी बातों पर विश्वास होता है। आप जानते हैं कि हम सच बोल रहे हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि हमने ये करके दिखाया है। आज छत्तीसगढ़ में धान 2640 रुपए प्रति क्विंटल पर खरीदा जा रहा है। राजस्थान में 25 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज मिल रहा है। इसलिए हमारी बातों का एक आधार है।

केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए प्रियंका गांधी ने कहा, PM मोदी ने 8 हजार करोड़ रुपए का जहाज खरीदा। नया संसद भवन बनाने और सौंदर्यीकरण में 20 हजार करोड़ रुपए खर्च किए। जब उन्होंने करोड़ों खर्च करने की घोषणा की थी, तब गन्ना किसान बकाया राशि मांग रहे थे, काले कृषि कानून के खिलाफ किसान सड़कों पर थे। तब मोदी जी ने कहा था-हमारे पास बकाया देने के लिए पैसा नहीं है। प्रधानमंत्री के पास किसानों के लिए पैसे नहीं हैं, लेकिन अपने लिए हवाई जहाज खरीदने और संसद को सुंदर बनाने के लिए पैसे हैं।

उन्होंने कहा, PM मोदी कहते हैं कि वह खुद OBC हैं और OBC वर्ग के लिए काम करना चाहते हैं। लेकिन जब कांग्रेस जाति जनगणना की बात करती है, तो वह इस बात पर बौखला जाते हैं।BJP सिर्फ खोखले वादे करती है। प्रियंका गांधी ने कहा, कांग्रेस ने हमेशा ही जनता के अधिकारों की बात की है। जैसे- शिक्षा का अधिकार, भोजन का अधिकार, स्वास्थ्य का अधिकार…आप आज भी इंदिरा गांधी जी को याद करते हैं, क्योंकि वे जानती थीं कि यह देश आपका है। यहां की जल-जंगल-जमीन पर सबसे पहले आपका अधिकार है। छत्तीसगढ़ में जनता को उनके यही अधिकार वापस किए गए हैं।

पढ़ें :- पीएम मोदी ने 10 सालों में किसान और जवान दोनों को ठगा है : मल्लिकार्जुन खड़गे

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...