1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. मध्यप्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार पर प्रियंका गांधी का निशाना, कहा-BJP सरकार लाखों युवाओं का भविष्य अंधकार में क्यों डाल रही?

मध्यप्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार पर प्रियंका गांधी का निशाना, कहा-BJP सरकार लाखों युवाओं का भविष्य अंधकार में क्यों डाल रही?

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने एक बार फिर मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, भाजपा सरकार लाखों युवाओं का भविष्य अंधकार में क्यों डाल रही है? इससे पहले भी उन्होंने नौकरियों को लेकर सरकार को घेरा था।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने एक बार फिर मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, भाजपा सरकार लाखों युवाओं का भविष्य अंधकार में क्यों डाल रही है? इससे पहले भी उन्होंने नौकरियों को लेकर सरकार को घेरा था।

पढ़ें :- हम आवाज उठाते रहते हैं, हम डरने वाले नहीं हैं...प्रियंका गांधी का पीएम मोदी पर निशाना

पढ़ें :- कोविशील्ड बनाने वाली कंपनी ने बीजेपी को 52.50 करोड़ दी रिश्वत , साल 2021 में सामने आए थे वैक्सीन के दुष्प्रभाव : संजय सिंह

गुरुवार को प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi)  ने ट्वीट कर लिखा है कि, ‘मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार के शासन में एक बार फिर भर्ती में घोटाले की खबरें आ रही हैं। नौकरियों के लिए पदों की लाखों रुपए में बोली लगाए जाने की खबरें हैं और सरकार जांच कराने से क्यों कतरा रही है? भर्ती घोटालों से जुड़े होने के आरोप में भाजपा नेताओं का नाम ही क्यों सामने आता है? नौकरी के लिए भर्तियों में केवल घोटाले ही घोटाले हैं। भाजपा सरकार लाखों युवाओं का भविष्य अंधकार में क्यों डाल रही है’?

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...