1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. रक्षाबंधन पर मुफ़्त बस का वादा करके बस ही हटवा दी…अखिलेश यादव ने वीडियो शेयर कर साधा निशाना

रक्षाबंधन पर मुफ़्त बस का वादा करके बस ही हटवा दी…अखिलेश यादव ने वीडियो शेयर कर साधा निशाना

अखिलेश यादव ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि, बे-बस बहन : रक्षाबंधन पर मुफ़्त बस का वादा करके बस ही हटवा दी! “प्राण जाए पर वचन न जाए” कहनेवाले रघुवंशियों तक को ठग लेनेवाले ये भाजपाई क्या वचन निभाएंगे।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं को ​फ्री बस की यात्रा का तोहफा यूपी सरकार ने दिया है। बड़ी संख्या में महिलाएं रोडवेज बसों से अपने गंतव्य को पहुंच रही हैं। इन सबके बीच सोशल मीडिया पर कई वीडियो भी वायरल हो रहे हैं, जिसमें महिलाएं बसों के इंतजार में खड़ी हैं और कई तरह के आरोप भी लगा रही हैं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक वीडियो शेयर कर यूपी सरकार पर निशाना साधा है।

पढ़ें :- IPS Transfers: यूपी पुलिस में हुआ बड़ा फेरबदल, 35 आईपीएस अधिकरियों के हुए तबादले, देखिए पूरी लिस्ट

अखिलेश यादव ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि, बे-बस बहन : रक्षाबंधन पर मुफ़्त बस का वादा करके बस ही हटवा दी! “प्राण जाए पर वचन न जाए” कहनेवाले रघुवंशियों तक को ठग लेनेवाले ये भाजपाई क्या वचन निभाएंगे।

दरअसल, रक्षाबंधन के अवसर पर यूपी सरकार ने 27, 28 और 29 अगस्त को महिलाओं और सह यात्रियों के लिए रोडवेज बस की यात्रा को फ्री कर दिया था। रक्षाबंधन के अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाएं रोडवेज बसों की यात्रा कर रही हैं। योगी सरकार के इस कदम से महिलाओं को बड़ी राहत ​भी मिल रही है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...