1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गाजियाबाद जिले नाम का बदलने का प्रस्ताव नगर निगम में पास, ये तीन नाम आए सामने, योगी सरकार लगाएगी अंतिम मुहर

गाजियाबाद जिले नाम का बदलने का प्रस्ताव नगर निगम में पास, ये तीन नाम आए सामने, योगी सरकार लगाएगी अंतिम मुहर

यूपी (UP) में जिलों के नाम बदलने का सिलसिला अभी जारी है। अब गाजियाबाद जिले (Ghaziabad District) का भी नाम इस सूची में जुड़ गया है। नगर निगम (Municipal Council) की बोर्ड बैठक (Municipal Board Meeting) में जिले का नाम बदलने के लिए सदन की मंजूरी मिल गई है। इस दौरान सदन में प्रस्ताव पास होने पर भारत माता की जय के नारे लगाए गए।

By santosh singh 
Updated Date

गाजियाबाद। यूपी (UP) में जिलों के नाम बदलने का सिलसिला अभी जारी है। अब गाजियाबाद जिले (Ghaziabad District) का भी नाम इस सूची में जुड़ गया है। नगर निगम (Municipal Council) की बोर्ड बैठक (Municipal Board Meeting) में जिले का नाम बदलने के लिए सदन की मंजूरी मिल गई है। इस दौरान सदन में प्रस्ताव पास होने पर भारत माता की जय के नारे लगाए गए।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

नाम बदलने का प्रस्ताव पास हो गया है, लेकिन अभी नाम क्या रखा जाएगा इस पर चर्चा जारी है? नाम बदलने के लिए गजनगर, हरनंदीनगर और दूधेश्वर नगर के नाम सामने आए हैं, जिनमें से एक नाम पर फैसला लेना बाकी है। नाम पर निर्णय उत्तर प्रदेश सरकार लेगी। सदन में एक प्रस्ताव भी पास हो गया है, जहां जनकपुरी इलाके में राम के नाम पर राम पार्क पर मुहर लगी है। वहीं, सद्दीक नगर में स्पोर्ट्स सेंटर बनाने का प्रस्ताव भी पास हो गया है।

पहले भी बदले गए नाम

यूपी में योगी सरकार (Yogi Government) आने के बाद पहले भी शहरों के नाम बदले जा चुके हैं। जिनमें इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज (Prayagraj) किया गया और फैजाबाद का नाम बदलकर अयोध्या किया गया। अलीगढ़ का नाम हरिगढ़ रखने की भी चर्चा जारी है। इसके अलावा मुगलसराय रेलवे स्टेशन (Mughalsarai Railway Station) का नाम बदलकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन (Pandit Deendayal Upadhyay Junction) किया गया। साथ ही झांसी रेलवे स्टेशन (Jhansi Railway Station) का नाम बदलकर वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन (Veerangana Laxmibai Railway Station) रखा गया।

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...