1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग को लेकर देवबंद, प्रयागराज समेत कई जिलों में विरोध प्रदर्शन, पुलिस ने संभाला मोर्चा

नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग को लेकर देवबंद, प्रयागराज समेत कई जिलों में विरोध प्रदर्शन, पुलिस ने संभाला मोर्चा

नूपुर शर्मा (Nupur Sharma) के विवादित बयान के बाद विरोध बढ़ता जा रहा है। देशभर में नूपुर शर्मा (Nupur Sharma)की गिरफ्तारी की मांग की जा रही है। शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद प्रदेश के कई जिलों में जोरदार प्रदर्शन किया गया। सहारनपुर और देवबंद में बड़ी संख्या में मुस्लिम लोग सड़कों पर उतर आए और प्रदर्शन करने लगे। हालांकि, पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। नूपुर शर्मा (Nupur Sharma) के विवादित बयान के बाद विरोध बढ़ता जा रहा है। देशभर में नूपुर शर्मा (Nupur Sharma)की गिरफ्तारी की मांग की जा रही है। शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद प्रदेश के कई जिलों में जोरदार प्रदर्शन किया गया। सहारनपुर और देवबंद में बड़ी संख्या में मुस्लिम लोग सड़कों पर उतर आए और प्रदर्शन करने लगे। हालांकि, पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है।

पढ़ें :- स्वामी प्रसाद मौर्य के मंच पर फेंका गया जूता, भाषण के दौरान हुआ हमला,आरोपी युवक गिरफ्तार

देवबंद में पुलिस को लाठीचार्ज भी करना पड़ा है। इसके साथ ही यूपी के प्रयागराज में भी बड़ी संख्या में मुस्लिम लोग सड़कों पर उतरे आए और प्रदर्शन करने लगे। प्रदर्शनकारी नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। पुलिस ने यहां पर मोर्चा संभाले हुए है। इसके साथ ही राजधानी लखनऊ के टीले वाली मस्जिद में भी विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है। यहां पर बड़ी संख्या में लोग जुटे हुए हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...