1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. ट्रेनी IAS पूजा खेडकर की मां को पुणे पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानिए क्या है पूरा मामला

ट्रेनी IAS पूजा खेडकर की मां को पुणे पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानिए क्या है पूरा मामला

आईएएस पूजा खेडकर इन दिनों विवादों में घिरी हुई हैं। उनकी नियुक्ति को लेकर घमासान मचा हुआ है। आईएएस पूजा के बाद अब उनके माता​-पिता की भी मुश्किलें बढ़नी शुरू हो गईं हैं। उनकी मां मनोरमा खेडकर को गुरुवार सुबह पुणे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि इन्होंने एक किसान को धमकी दी और इस दौरान इनहोंने बंदूकर लहराते हुए धमकी दी थी।

By शिव मौर्या 
Updated Date

पुणे। आईएएस पूजा खेडकर इन दिनों विवादों में घिरी हुई हैं। उनकी नियुक्ति को लेकर घमासान मचा हुआ है। आईएएस पूजा के बाद अब उनके माता​-पिता की भी मुश्किलें बढ़नी शुरू हो गईं हैं। उनकी मां मनोरमा खेडकर को गुरुवार सुबह पुणे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि इन्होंने एक किसान को धमकी दी और इस दौरान इनहोंने बंदूकर लहराते हुए धमकी दी थी। पुणे पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के महाड से हिरासत में लिया गया है, जहां वह एक होटल में रुकी हुई थीं। उन्हें पुणे लाया गया। यहां उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

पढ़ें :- पश्चिम बंगाल में कांग्रेस ने 284 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का किया एलान, ममता बनर्जी के खिलाफ इनको दिया टिकट

दरअसल, विवादित अधिकारी पूजा खेडकर की मां मनोरमा खेडकर का एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें एक जमीनी विवाद को लेकर मनोरमा हाथ में बंदूक लिए कुछ लोगों को धमका रही थीं। ये वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मनोरमा और उनके पति दिलीप खेडकर समेत सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। वहीं, अब पुलिस ने मनोरमा को गिरफ्तार कर लिया है।

बता दें कि, 2023 बैच की आईएएस पूजा खेडकर पर पुणे में बतौर प्रोबेशन आईएएस अधिकारी रहते हुए सत्ता के दुरुपयोग का आरोप है। बताया जा रहा है कि उन्होंने कई विशेषाधिकारों की मांग की, जो प्रोबेशन अधिकारियों को नहीं मिलते हैं। आईएएस पूजा ने अपनी निजी ऑडी कार का इस्तेमाल किया, महाराष्ट्र सरकार का स्टिकर लगाया और यहां तक कि लाल बत्ती भी लगाई।

 

पढ़ें :- इंडिया इंटरनेशनल फिल्म फैस्टिवल में बंगाली फिल्म पुरतावन की हुई स्क्रीनिंग, दिग्गज स्टार शर्मिला टैगोर ने निभाया मां का रोल
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...