1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. Queen Cleopatra: एक ऐसी महारानी जो राज करने के लिए बनाती थी पुरुषों से संबंध, खूबसूरत दिखने के लिए गधी के दूध का करती थी इस्तेमाल

Queen Cleopatra: एक ऐसी महारानी जो राज करने के लिए बनाती थी पुरुषों से संबंध, खूबसूरत दिखने के लिए गधी के दूध का करती थी इस्तेमाल

आपने इतिहास के पन्नों में कई ऐसी महिलाओं के पराक्रम के पर्चामो के  बारे में सुना  होगा. लेकिन आज हम एक ऐसी महिला शासक के बारे में बात करने जा रहें हैं जिनकी ब्यूटी और ब्रेन दोनों की चर्चा आज भी की जाती है. दरअसल, आज हम  अपने दम पर हुकूमत करने वाली रानी  क्लियोपेट्रा के बारे में बताने जा रहें हैं. 

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Queen Cleopatra: आपने इतिहास के पन्नों में कई ऐसी महिलाओं के पराक्रम के पर्चामो के  बारे में सुना  होगा. लेकिन आज हम एक ऐसी महिला शासक के बारे में बात करने जा रहें हैं जिनकी ब्यूटी और ब्रेन दोनों की चर्चा आज भी की जाती है. दरअसल, आज हम  अपने दम पर हुकूमत करने वाली रानी  क्लियोपेट्रा के बारे में बताने जा रहें हैं.

पढ़ें :- Viral Video: ढाबे पर नौकरी करता दिखा बंदर, प्लेटे साफ करते देख बोले लोग- अब और कितने अच्छे दिन चाहिए...

आपको जानकर हैरानी होगी कि क्लियोपेट्रा ने मिस्र पर 51 ईसा पूर्व से 30 ईसा पूर्व तक प्राचीन मिस्र पर शासन किया था। हालांकि, रानी की मौत के बाद रोमन साम्राज्य ने पूरे देश पर कब्जा कर लिया था। उस समय क्लियोपेट्रा दुनिया की सबसे खूबसूरत रानी मानी जाती थीं।

700 गधी के दूध के करती थी स्नान 

लेकिनअपनी खूबसूरती बरकरार रखने के लिए वह रोजाना 700 गधी के दूध से नहाती थीं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, मिस्र की भाषा सीखने वाली पहली टॉलेमी शासक क्लियोपेट्रा ही थीं। इससे पहले के सभी लोग केवल ग्रीक भाषा बोला करते थे।

ये भी कहा जाता है कि क्लियोपेट्रा को 8 भाषाओं का ज्ञान था। वह बेहद आसानी से इथियोपियाई, हिब्रू, अरामी, अरबी, सिरियेक, मेडियन, पार्थियन और लैटिन भाषा में बोल सकती थीं।

पढ़ें :- video: जहरीले सांप ने काटा तो अंधविश्वास के चलते युवक को गंगा में बांध कर उतारा हुई मौत

पिता के निधन के बाद सत्ता संभाली

दरअसल, रानी का नाम क्लियोपेट्रा (cleopatra) प्राचीन ग्रीक शब्द kleos से आया है, जिसका मतलब है महिमा। जब क्लियोपेट्रा के पिता टॉलेमी XII का निधन हुआ तो उस समय क्लियोपेट्रा 18 साल की थीं, क्लियोपेट्रा की राजनीति, संपर्क बनाने की कला व क्षमता ने उन्हें प्राचीन दुनिया की इकलौता महिला शासक बना दिया।

क्लियोपेट्रा एक चतुर नेता थीं। यही वजह थी कि वे बहुत जल्दी किसी से भी जुड़कर, उसके सारे राज जान लेती थीं। इसके अलावा वह पुरुषों से भी संबंध बनाकर बेहद आसानी से उनके राज जान लिया करती थीं।

हालांकि क्लियोपेट्रा की महज 39 वर्ष की आयु में मौत हो गई थी। लेकिन उसकी मौत पर रहस्य आज भी बना हुआ है कि आखिर उनकी मौत कैसे हुई। साथ ही रानी क्लियोपेट्रा का नाम इतिहास में एक ऐसी शख्सियत के रूप में दर्ज है, जो रहस्यों का भंडार है।

पढ़ें :- Viral Video: आवारा कुत्ते को पीट-पीटकर मार डालने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार, वायरल हुआ वीडियो
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...