1. हिन्दी समाचार
  2. गैलरी
  3. Radhika Merchant Vidai look: ट्रेडिशनल जड़ाऊ लहंगे में राधिका मर्चेंट की हुई विदाई, देखें तस्वीरें

Radhika Merchant Vidai look: ट्रेडिशनल जड़ाऊ लहंगे में राधिका मर्चेंट की हुई विदाई, देखें तस्वीरें

राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) और अनंत अंबानी शादी कर चुके हैं, बीती रात यानी कल 12 जुलाई को ये शादी संपन्न हुई। शादी से पहले जब राधिका का पहला लुक सामने आया तब सभी की आंखें खुली रह गईं। उन्होंने ट्रेडिशनल जड़ाऊ लहंगे को कैरी किया था।  लेकिन उन्होंने विदाई के लिए एक दूसरे लहंगे को पहना था।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Radhika Merchant Vidai look: राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) और अनंत अंबानी शादी कर चुके हैं, बीती रात यानी कल 12 जुलाई को ये शादी संपन्न हुई। शादी से पहले जब राधिका का पहला लुक सामने आया तब सभी की आंखें खुली रह गईं। उन्होंने ट्रेडिशनल जड़ाऊ लहंगे को कैरी किया था।  लेकिन उन्होंने विदाई के लिए एक दूसरे लहंगे को पहना था।

पढ़ें :- अपना ही गाना डिलीट होने पर नोरा बोलीं- थैंक्यू, एआई से बनाई मेरी और संजय दत्त की फोटो

उस लहंगे में भी उनकी खूबसूरती देखते ही बन रही थी। अंबानी परिवार में जाने से पहले उन्होंने सुहाग की निशानी माने जाने वाले लाल रंग के लहंगे को पहना था। इस दौरान भी उन्होंने शाही जूलरी को कैरी किया था। सुनहरी कढ़ाई से बना है लहंगा सूर्यास्त के समय जो रंग आसमान में दिखाई देते हैं ठीक वही रंग राधिका मर्चेंट के विदाई वाले लहंगे के लिए चुने गए थे।


इस रॉयल लहंगे में पर सुनहरी कढ़ाई की गई थी। जिसके साथ उन्होंने हाई नेक-फुल स्लीव्स ब्लाउज को पहना था। जिसपर असली सोने की तारों से पारंपरिक कारचोबी एम्ब्रॉइडरी हुई थी। इसकी कारीगरी 19 वीं सदी के गुजरात में मशहूर स्टिच से प्रेरित थी।

पढ़ें :- चंदीगढ़ में दिनदहाड़े मर्डर : जिम से निकलते ही प्रॉपर्टी डीलर प्रीत नागरा के ऊपर हुई 9राउंड फायरिंग, इलाके में दहशत

राधिका ने बनारसी रेशम के दुपट्टे और जालीदार डिजाइन वाले घूंघट के साथ लुक को पूरा किया। ये दुपट्टा असली सोने की कढ़ाई और रेशम के काम से सजाया गया है, घूंघट के साथ विदाई लुक को पूरा किया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...