1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. राहुल गांधी ने की संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी

राहुल गांधी ने की संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी

भारत-पाकिस्तान (India-Pakistan) के बीच चल रहे तनाव को खत्म करने के लिए 10 मई की शाम सीजफायर की घोषणा की गई। इसके बाद भी बॉर्डर से सटे कई इलाकों में पाकिस्तान की ओर से ड्रोन हमला किया जा रहा है। इसी बीच विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) से संसद का विशेष सत्र (Special Session of Parliament) बुलाने की मांग की है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। भारत-पाकिस्तान (India-Pakistan) के बीच चल रहे तनाव को खत्म करने के लिए 10 मई की शाम सीजफायर की घोषणा की गई। इसके बाद भी बॉर्डर से सटे कई इलाकों में पाकिस्तान की ओर से ड्रोन हमला किया जा रहा है। इसी बीच विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) से संसद का विशेष सत्र (Special Session of Parliament) बुलाने की मांग की है।

पढ़ें :- IND vs NZ 1st T20I Live : आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा पहला टी20, जानें- कब, कहां देख पाएंगे लाइव मैच

विपक्ष की ओर से संसद का विशेष सत्र बुलाने को लेकर राहुल गांधी (Rahul Gandhi)  ने पीएम मोदी (PM Modi) को एक चिट्ठी लिखी है। उन्होंने लिखा है कि भारत के प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) , मैं विपक्ष के सर्वसम्मति से किए गए अनुरोध को दोहराता हूं कि संसद का विशेष सत्र तुरंत बुलाया जाए।

पिछले सारे घटनाक्रम पर सामूहिक चर्चा जरूरी चिट्ठी में राहुल ने आगे लिखा है कि लोगों और उनके प्रतिनिधियों के लिए पहलगाम आतंकी हमले, ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) और आज के युद्ध विराम पर चर्चा करना बहुत जरूरी है, जिसकी घोषणा सबसे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने की थी। यह आने वाली चुनौतियों का सामना करने के लिए हमारे सामूहिक संकल्प को प्रदर्शित करने का भी एक अवसर होगा। मुझे विश्वास है कि आप इस मांग पर गंभीरता से और तेज़ी से विचार करेंगे।

सीजफायर के बाद ही विपक्ष ने की थी विशेष सत्र की मांग

पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे

सीजफायर (Ceasefire)  के बाद से ही विपक्ष के नेता संसद के विशेष सत्र की मांग कर रहे हैं। कांग्रेस नेता जयराम रमेश (Congress leader Jairam Ramesh) ने भी इसको लेकर पीएम मोदी (PM Modi)  को एक चिट्ठी लिखी थी। विपक्ष का कहना है कि सीजफायर (Ceasefire) की घोषणा होने के बाद इस पर सामूहिक रूप से चर्चा होना बहुत जरूरी है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...