1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. राहुल गांधी ने पूरा किया अपना वादा, मोची से मुलाकात के बाद की मदद

राहुल गांधी ने पूरा किया अपना वादा, मोची से मुलाकात के बाद की मदद

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बीते दिनों मोची रामचेत से मुलाकात की थी। मुलाकात के दौरान राहुल गांधी ने उन्हें मदद का भरोसा दिया था। वहीं, अब उनके पास राहुल गांधी की टीम मदद के लिए पहुंची और उन्हें जूते सिलने की मशीर के साथ नगदी देकर उनका हौसला बढ़ाया। वहीं, रामचेत ने इसके बदले राहुल गांधी को दो जोड़ी जूते भेंजे हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

सुल्तानपुर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बीते दिनों मोची रामचेत से मुलाकात की थी। मुलाकात के दौरान राहुल गांधी ने उन्हें मदद का भरोसा दिया था। वहीं, अब उनके पास राहुल गांधी की टीम मदद के लिए पहुंची और उन्हें जूते सिलने की मशीर के साथ नगदी देकर उनका हौसला बढ़ाया। वहीं, रामचेत ने इसके बदले राहुल गांधी को दो जोड़ी जूते भेंजे हैं।

पढ़ें :- जब हम भारत और फ्रांस की बात करते हैं तो हमारा रिश्ता इनोवेशन के साथ-साथ trust और shared values का भी ​है: पीएम मोदी

बता दें कि, कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी शुक्रवार को सुल्तानपुर कोर्ट में अपना बयान दर्ज कराने पहुंचे थे। बयान दर्ज कराने के बाद जब वह दिल्ली लौटने लगे तो उन्होंने अपनी गाड़ी मोची के दुकान पर रुकवा लिया। इस दौरान उन्होंने मोची से बात की और जूते व चप्पलों में टांके भी लगाए।

राहुल गांधी ने इस दौरान मोची के बेटे से भी बात की। मोची की दुकान पर राहुल गांधी को बैठा देख लोग स्तब्ध रह गए। देखते ही देखते राहुल की एक झलक पाने के लिए सैकड़ों की संख्या में लोग भी एकत्रित हो गए। वहीं, इस दौरान राहुल गांधी ने उन्हें मदद का भरोसा भी दिया था। अब राहुल गांधी की टीम ने उनकी मदद की है।

 

पढ़ें :- T20 World Cup 2026 : ऑस्ट्रेलिया के आउट होने से सूर्या ब्रिगेड का सफर हुआ आसान, टीम इंडिया की राह अब साफ नजर आ रही है...
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...