1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. राहुल गांधी ने विपक्षी सांसदों संग लोकसभा स्पीकर से की मुलाकात,बोले-कल स्टूडेंट्स से हुई क्रूरता और एग्जाम संकट पर मॉनसून सत्र में विस्तार से हो चर्चा

राहुल गांधी ने विपक्षी सांसदों संग लोकसभा स्पीकर से की मुलाकात,बोले-कल स्टूडेंट्स से हुई क्रूरता और एग्जाम संकट पर मॉनसून सत्र में विस्तार से हो चर्चा

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi)  मंगलवार को विपक्षी सांसदों के साथ लोकसभा स्पीकर ओम बिरला (Lok Sabha Speaker Shri Om Birla) से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने बताया कि हमारी मांग कि कल स्टूडेंट्स पर हुई क्रूरता और एग्जाम के संकट के लिए सरकार की पूरी तरह से जवाबदेही की कमी पर मॉनसून सत्र में विस्तार से चर्चा होनी चाहिए।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi)  मंगलवार को विपक्षी सांसदों के साथ लोकसभा स्पीकर ओम बिरला (Lok Sabha Speaker Shri Om Birla) से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने बताया कि हमारी मांग कि कल स्टूडेंट्स पर हुई क्रूरता और एग्जाम के संकट के लिए सरकार की पूरी तरह से जवाबदेही की कमी पर मॉनसून सत्र में विस्तार से चर्चा होनी चाहिए।

पढ़ें :- 2027 से पहले यूपी में लागू होगा UCC? BJP के बड़े नेता के बयान से बढ़ी हलचल

पढ़ें :- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को साफ करना चाहिए कि वे समान नागरिक संहिता के पक्ष में हैं या वोट बैंक की राजनीति की बीमारी से ग्रस्त रहेंगे: केशव मौर्य

अगर पार्लियामेंट भारत के युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो वह किसलिए है?

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि स्टूडेंट्स को उनके अपने भविष्य के बारे में सही सवाल पूछने पर पीटा गया। अगर पार्लियामेंट भारत के युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो वह किस लिए है? विपक्ष इसे दबने नहीं देगा। हम यह पक्का करेंगे कि स्टूडेंट्स की आवाज़ सड़कों पर और पार्लियामेंट में सुनी जाए।

संविधान ही आपका मालिक है, सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही ज़रूर तय की जाएगी

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि शांतिपूर्ण विरोध एक अटूट और मौलिक अधिकार है। उन्होंने कहा कि भारत के निर्दोष छात्रों पर हमला करने के आदेशों का आंखें बंद करके पालन करने वाले हर पुलिस अधिकारी और सरकारी कर्मचारी ये बात ध्यान रखें। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि संविधान ही आपका मालिक है। सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती। जवाबदेही ज़रूर तय की जाएगी।

पढ़ें :- कनाडा से निर्वासित हुआ लॉरेंस बिश्नोई का करीबी दोस्त, दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तार
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...