1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. राहुल गांधी, बोले- बहुजनों के दमन के लिए भाजपा ने बनाया ये नया हथियार, ‘काग़ज़ मिटाओ, अधिकार चुराओ’

राहुल गांधी, बोले- बहुजनों के दमन के लिए भाजपा ने बनाया ये नया हथियार, ‘काग़ज़ मिटाओ, अधिकार चुराओ’

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने गुरुवार को एक्स पोस्ट पर लिखा कि "काग़ज़ मिटाओ, अधिकार चुराओ" बहुजनों के दमन के लिए भाजपा ने यह नया हथियार बना लिया है। उन्होंने कहा कि कहीं वोटर लिस्ट से दलितों, पिछड़ों के नाम कटा देते हैं, तो कहीं आदिवासियों के वन अधिकार पट्टों को ही ‘गायब’ करवा देते हैं।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने गुरुवार को एक्स पोस्ट पर लिखा कि “काग़ज़ मिटाओ, अधिकार चुराओ” बहुजनों के दमन के लिए भाजपा ने यह नया हथियार बना लिया है। उन्होंने कहा कि कहीं वोटर लिस्ट से दलितों, पिछड़ों के नाम कटा देते हैं, तो कहीं आदिवासियों के वन अधिकार पट्टों को ही ‘गायब’ करवा देते हैं।

पढ़ें :- FIFA World Cup 2026 : पॉप स्‍टार शकीरा ने लियोनेल मेसी को किया चीयर, 'Flying Kiss' वीडियो वायरल

राहुल गांधी ने लिखा कि बस्तर में 2,788 और राजनांदगांव में आधे से ज़्यादा – छत्तीसगढ़ में इस तरह हज़ारों वन अधिकार पट्टों का रिकॉर्ड अचानक लापता कर दिया गया है। कांग्रेस ने आदिवासियों के जल, जंगल, ज़मीन की रक्षा के लिए वन अधिकार अधिनियम बनाया, भाजपा उसे कमज़ोर कर उनका पहला हक़ छीन रही है। उन्होंने कहा कि हम ऐसा नहीं होने देंगे। आदिवासी इस देश के पहले मालिक हैं और हम हर हाल में उनके अधिकारों की रक्षा करेंगे।

राहुल गांधी ने एक्स पोस्ट पर वीडियो शेयर कर लिखा कि 17 अगस्त से वोटर अधिकार यात्रा (Voter Adhikar Yatra) के साथ हम बिहार की धरती से वोट चोरी के ख़िलाफ़ सीधी लड़ाई छेड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ़ एक चुनावी मुद्दा नहीं है। यह लोकतंत्र, संविधान और ‘वन मैन, वन वोट’ के सिद्धांत की रक्षा का निर्णायक संग्राम है। हम पूरे देश में स्वच्छ मतदाता सूची बनवाकर ही रहेंगे। युवा, मज़दूर, किसान – हर नागरिक, उठो और इस जनांदोलन से जुड़ो। उन्होंने कहा कि अब की बार, वोट चोरों की हार – जनता की जीत, संविधान की जीत।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...