1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. लद्दाख के युवाओं से राहुल गांधी ने की बात, कहा-उनकी आवाज़ दबाकर लोकतांत्रिक अधिकारों को कुचल दिया गया

लद्दाख के युवाओं से राहुल गांधी ने की बात, कहा-उनकी आवाज़ दबाकर लोकतांत्रिक अधिकारों को कुचल दिया गया

राहुल गांधी ने लद्दाख के युवाओं से बातचीत की वीडियो को सोशल मीडिया एक्स पर शेयर किया है। इसमें उन्होंने लिखा कि, लद्दाख के युवाओं ने मुझे बताया कि किस तरह उनके खूबसूरत आशियाने को एक पुलिस राज में बदल दिया गया है। उनकी आवाज़ दबा दी गई है, लोकतांत्रिक अधिकारों को कुचल दिया गया है और उनकी ज़मीन और नाज़ुक पर्यावरण को मोदी जी के अरबपति मित्रों के हवाले किया जा रहा है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद और नेता विपक्ष राहुल गांधी ने लद्दाख के युवाओं से बातचीत की। इस दौरान वहां के युवाओं का दर्द छलका। इसको लेकर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, लद्दाख के लोग विकास के खिलाफ नहीं हैं। वो रोजगार और उद्योग चाहते हैं, मगर ऐसा विकास जो स्थानीय लोगों को फायदा पहुंचाए।

पढ़ें :- क्या कॉकरोच जनता पार्टी बनाएगी वर्ल्ड रिकॉर्ड? 5 दिन में इंस्टा पर लगभग 13.7 मिलियन पार, हर घंटे बढ़ रहे हैं 6-8 लाख फॉलोअर्स

राहुल गांधी ने लद्दाख के युवाओं से बातचीत की वीडियो को सोशल मीडिया एक्स पर शेयर किया है। इसमें उन्होंने लिखा कि, लद्दाख के युवाओं ने मुझे बताया कि किस तरह उनके खूबसूरत आशियाने को एक पुलिस राज में बदल दिया गया है। उनकी आवाज़ दबा दी गई है, लोकतांत्रिक अधिकारों को कुचल दिया गया है और उनकी ज़मीन और नाज़ुक पर्यावरण को मोदी जी के अरबपति मित्रों के हवाले किया जा रहा है।

उन्होंने आगे लिखा, लद्दाख के लोग विकास के खिलाफ नहीं हैं। वो रोज़गार और उद्योग चाहते हैं, मगर ऐसा विकास जो स्थानीय लोगों को फायदा पहुंचाए। आशा है कि अपने दौरे के दौरान गृह मंत्री इस सच्चाई को समझ पाएं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...