1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. Rishi Kapoor Death Anniversary : हमेशा दिलों में…ऋषि कपूर की पुण्यतिथि पर परिवार ने भावुक होकर किया याद

Rishi Kapoor Death Anniversary : हमेशा दिलों में…ऋषि कपूर की पुण्यतिथि पर परिवार ने भावुक होकर किया याद

हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर की आज, 30 अप्रैल को पुण्यतिथि है। उनके जाने के 6 साल बाद भी उनकी यादें परिवार और फैंस के दिलों में उतनी ही ताजा हैं।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Rishi Kapoor Death Anniversary :  हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर की आज, 30 अप्रैल को पुण्यतिथि है। उनके जाने के 6 साल बाद भी उनकी यादें परिवार और फैंस के दिलों में उतनी ही ताजा हैं। इस मौके पर उनकी पत्नी नीतू कपूर और बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने सोशल मीडिया पर बेहद भावुक पोस्ट शेयर कर उन्हें याद किया।

पढ़ें :- तमिल सुपरस्टार अजित कुमार की मां का 85 की उम्र में निधन, दो साल पहले ही ​अभिनेता ने पिता को खोया था

नीतू कपूर का इमोशनल ट्रिब्यूट
नीतू कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर ऋषि कपूर के साथ अपनी एक पुरानी, प्यार भरी तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में दोनों की मुस्कान उनके गहरे रिश्ते की झलक देती है।
तस्वीर के साथ उन्होंने बस इतना लिखा— “हमेशा हमारे दिलों में”।
यह छोटा सा मैसेज, उनके प्यार और यादों की गहराई को बयां करने के लिए काफी था।

दोस्तों ने भी किया याद
फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर राज बंसल ने भी एक पुरानी तस्वीर शेयर की, जिसमें ऋषि कपूर, नीतू कपूर और संजय दत्त साथ में हंसते हुए नजर आ रहे हैं।
उन्होंने लिखा— “अपने सबसे प्यारे दोस्त को याद कर रहा हूं”।

बेटी रिद्धिमा का दिल छू लेने वाला संदेश
रिद्धिमा कपूर साहनी ने भी अपने पिता को याद करते हुए एक भावुक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने लिखा—
“जब तक हम दोबारा नहीं मिलते… मैं हमेशा आपको याद करती रहूंगी, आपसे प्यार करती रहूंगी।”
उनके इस संदेश ने हर किसी को भावुक कर दिया।

प्यार की मिसाल थी ऋषि-नीतू की जोड़ी
ऋषि कपूर और नीतू कपूर की जोड़ी सिर्फ पर्दे पर ही नहीं, बल्कि असल जिंदगी में भी बेहद खास रही। दोनों ने 22 जनवरी 1980 को शादी की थी और ‘अमर अकबर एंथनी’, ‘खेल खेल में’ और ‘कभी कभी’ जैसी फिल्मों में साथ काम किया।

पढ़ें :- सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ पहली बार बड़े पर्दे पर दिखेंगी तमन्ना भाटिया, जाने कब रिलीज होगी उनकी फिल्म VVAN

रिपोर्ट: कौशिकी गुप्ता

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...