1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. रामचेत मोची की दुकान पर रुके राहुल गांधी, उनकी मौत पर व्यक्त की संवेदना, बेटे राघव को हर संभव मदद का दिया आश्वासन

रामचेत मोची की दुकान पर रुके राहुल गांधी, उनकी मौत पर व्यक्त की संवेदना, बेटे राघव को हर संभव मदद का दिया आश्वासन

यूपी के सुल्तानपुर जिले में एमपी-एमएलए कोर्ट (Sultanpur MP-MLA Court) में बयान दर्ज कराकर लौटते समय लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi)  अयोध्या-प्रयागराज हाईवे के गुप्तारगंज स्थित रामचेत मोची (Ramchet Mochi) की दुकान पर रुके। उन्होंने रामचेत के परिवार से बात की। उनके बेटे से परिवार का हाल जाना। इसके बाद लखनऊ के लिए निकल गए।

By संतोष सिंह 
Updated Date

सुल्तानपुर । यूपी के सुल्तानपुर जिले में एमपी-एमएलए कोर्ट (Sultanpur MP-MLA Court) में बयान दर्ज कराकर लौटते समय लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi)  अयोध्या-प्रयागराज हाईवे के गुप्तारगंज स्थित रामचेत मोची (Ramchet Mochi) की दुकान पर रुके। उन्होंने रामचेत के परिवार से बात की। उनके बेटे से परिवार का हाल जाना। इसके बाद लखनऊ के लिए निकल गए।

पढ़ें :- अमेरिका को खुश करने के लिए हमारे किसानों की कुर्बानी क्यों दी गई? राहुल गांधी ने ट्रेड डील पर एक बार फिर उठाया सवाल

पढ़ें :- सुल्तानपुर एमपी-एमएलए कोर्ट में पेशी के बाद राहुल गांधी, बोले- मुझ लगे सभी आरोप राजनीतिक हैं

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने विधायक नगर चौराहा स्थित रामचेत मोची के बेटे राघव दुकान पर थे। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) करीब सात मिनट उनकी दुकान पर रुके। इस दौरान राहुल गांधी (Rahul Gandhi)  ने रामचेत की मौत पर श्रंद्धाजलि अर्पित की। बेटे राघव से कहा कि वह रामचेत की मृत्यु पर नहीं आ पाए। राघव की बिटिया श्रद्धा को अपनी गोदी में उठाया। उसे चाकलेट दी और दुलार किया। राघव को आश्वासन दिया कि जब भी जरूरत पड़ेगी वह उनकी मदद के लिए खड़े हैं। बता दें कि कुछ महीनों पहले रामचेत मोची (Ramchet Mochi) का निधन हो गया था। उनके उपचार के दौरान भी राहुल गांधी (Rahul Gandhi)  ने आर्थिक और अन्य आवश्यक मदद उपलब्ध कराई थी।

बतातें चलें कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने शुक्रवार को सुल्तानपुर एमपी-एमएलए कोर्ट (Sultanpur MP-MLA Court)  में अपना बयान दर्ज कराया। उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बताते हुए खुद को बेगुनाह बताया। कोर्ट ने मामले में सफाई साक्ष्य पेश करने के लिए अगली तारीख 9 मार्च निर्धारित की है।

करीब आधे घंटे तक कोर्ट कक्ष का दरवाजा बंद करके मानहानि मामले में धारा 313 के तहत बयान दर्ज करने की प्रक्रिया चली। इस दौरान अदालत परिसर में समर्थकों की भारी भीड़ जुटी रही। कोर्ट कक्ष से लेकर बाहर तक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू रही। भीड़ को नियंत्रित करने में सुरक्षाकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरती गई। अब मामले की अगली सुनवाई 9 मार्च को होगी। जब बचाव पक्ष की ओर से सफाई साक्ष्य प्रस्तुत किए जाएंगे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...