1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. राहुल गांंधी का PM मोदी पर निशाना, कहा-जो पैसा ‘हिंदुस्तानियों’ के दर्द की दवा बन सकता था उसे…

राहुल गांंधी का PM मोदी पर निशाना, कहा-जो पैसा ‘हिंदुस्तानियों’ के दर्द की दवा बन सकता था उसे…

कांग्रेस नेता राहुल गाँधी ने PM मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि, नरेंद्र मोदी ने अपने अरबपति मित्रों का 1,60,00,00,00,00,000 मतलब 16 लाख करोड़ रुपया कर्ज़ा माफ किया है!

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गाँधी ने PM मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि, नरेंद्र मोदी ने अपने अरबपति मित्रों का 1,60,00,00,00,00,000 मतलब 16 लाख करोड़ रुपया कर्ज़ा माफ किया है!

पढ़ें :- नेपाल में अब नहीं होगा Gen-Z जैसा आंदोलन? नए PM बालेंद्र शाह ने छात्र राजनीति पर उठाया बड़ा कदम

राहुल गांंधी ने आगे लिखा कि,इतने पैसों से-16 करोड़ युवाओं को 1 लाख रू साल की नौकरी मिल सकती थी। 16 करोड़ महिलाओं को 1 लाख रू साल देकर उनके परिवारों की जिंदगी बदली जा सकती थी। 10 करोड़ किसान परिवारों का कर्ज़ माफ कर अनगिनत आत्महत्याएं रोकी जा सकती थी।

इसके साथ ही आगे लिखा कि,पूरे देश को 20 वर्षों तक मात्र 400 रू में गैस सिलेंडर दिया जा सकता था। 3 साल तक भारतीय सेना का पूरा खर्च उठाया जा सकता था। दलित, आदिवासी और पिछड़े समाज के हर युवा की ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई मुफ्त की जा सकती थी।

उन्होंने आगे लिखा कि, जो पैसा ‘हिंदुस्तानियों’ के दर्द की दवा बन सकता था, उसे ‘अडानियों’ की हवा बनाने में खर्च कर दिया गया। देश नरेंद्र मोदी को इस अपराध के लिए कभी माफ नहीं करेगा। अब हाथ बदलेगा हालात – कांग्रेस हर हिंदुस्तानी की प्रगति के लिए सरकार चलाएगी।

पढ़ें :- Video- 25 तारीख़ से लाइन में लगा हूं, घर में बच्चे भूखे... यह कहते बुजुर्ग फफक पड़ा, कांग्रेस बोली-ये लोगों का दर्द मोदी को नहीं आ रहा नजर
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...