1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. राहुल गांधी का मोदी सरकार पर निशाना, कहा-ईडी, सीबीआई और आईटी भ्रष्टाचार से नहीं लोकतंत्र से लड़ रहे

राहुल गांधी का मोदी सरकार पर निशाना, कहा-ईडी, सीबीआई और आईटी भ्रष्टाचार से नहीं लोकतंत्र से लड़ रहे

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो न्याय यात्रा जारी है। इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दे पर मोदी सरकार को घेरने में जुटे हुए हैं। एक बार फिर उन्होंने मोदी सरकार पर बड़ा निशाना साधा है। इस बार उन्होंने प्रगति मैदान टनल को लेकर मोदी सरकार को घेरा है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो न्याय यात्रा जारी है। इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दे पर मोदी सरकार को घेरने में जुटे हुए हैं। एक बार फिर उन्होंने मोदी सरकार पर बड़ा निशाना साधा है। इस बार उन्होंने प्रगति मैदान टनल को लेकर मोदी सरकार को घेरा है। उन्होंने एक मीडिया रिपोर्ट को शेयर करते हुए कहा कि, ₹777 करोड़ खर्च कर बनाई गई प्रगति मैदान टनल सिर्फ एक साल में उपयोग के लायक नहीं रही।

पढ़ें :- Noida Metro Extension : नोएडा मेट्रो की Aqua लाइन का होगा विस्तार , सेक्टर-142 से बॉटनिकल गार्डन तक दौड़ेगी मेट्रो

राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा कि, देश में भ्रष्टाचारियों का अमृतकाल चल रहा है! ₹777 करोड़ खर्च कर बनाई गई प्रगति मैदान टनल सिर्फ एक साल में उपयोग के लायक नहीं रही। प्रधानमंत्री विकास की हर परियोजना पर ‘प्लानिंग‘ की जगह ‘मॉडलिंग‘ कर रहे हैं, और ईडी, सीबीआई, आईटी भ्रष्टाचार से नहीं, लोकतंत्र से लड़ रहे हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...