1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Rain alert in UP: यूपी में 13 जिलों में बुधवार जमकर होगी बारिश, इसके बाद लगेगा लंबा ब्रेक

Rain alert in UP: यूपी में 13 जिलों में बुधवार जमकर होगी बारिश, इसके बाद लगेगा लंबा ब्रेक

उत्तर प्रदेश के 13 जिलों में तीनों दिनों जमकर बारिश होने की संभावना है। हालांकि, इसके बाद यूपी में बारिश कुछ दिनों के लिए थम जाएगी। पश्चिमी यूपी में तो मानसूनी बारिश पर ब्रेक लग भी गया है। मौसम विभाग की माने तो आज सोमवार को यूपी के 9 जिलों, मंगलवार को 14 और बुधवार को आठ जिलों में बारिश की संभावना है। इसके बाद बारिश पर ब्रेक लगने की संभावना है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Rain alert in UP: उत्तर प्रदेश के 13 जिलों में तीनों दिनों जमकर बारिश होने की संभावना है। हालांकि, इसके बाद यूपी में बारिश कुछ दिनों के लिए थम जाएगी। पश्चिमी यूपी में तो मानसूनी बारिश पर ब्रेक लग भी गया है। मौसम विभाग की माने तो आज सोमवार को यूपी के 9 जिलों, मंगलवार को 14 और बुधवार को आठ जिलों में बारिश की संभावना है। इसके बाद बारिश पर ब्रेक लगने की संभावना है।

पढ़ें :- लोगों का जीवन दांव पर लगाकर करोड़ों का सम्राज्य खड़ा कर रहे नकली दवा बनाने वाले माफिया, UP समेत कई राज्यों में फैला है इनका नेटवर्क

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि देश में दक्षिण के कई राज्यों में मानसूनी बारिश पर अब ब्रेक लगेगा। इसकी शुरुआत रविवार से होगी। बुधवार को यूपी में भी बारिश होने के बाद लंबा ब्रेक लगने की संभावना है। कानपुर में तो रविवार से ही बारिश पर विराम लग जाएगा। शनिवार को मौसम शुष्क रहा। इससे फिर गर्मी शुरू हो गई है। धीरे-धीरे उमस भारी गर्मी में बदल जाएगी।

मौसम विभाग के अनुसार टाइफून बार्वी का असर प्रभावी हो गया है। इसका सबसे ज्यादा प्रभाव देश के दक्षिणी राज्यों में पड़ा है जहां से बादल पूरी तरह नदारद हो गए हैं। लेकिन, पूर्वोत्तर राज्यों में इसका असर सबसे कम रहेगा जहां भारी बारिश के आसार बने रहेंगे। इसके अतिरिक्त जम्मू-कश्मीर से उत्तराखंड, पूर्वी मध्य प्रदेश, उड़ीसा तक हल्की बारिश जारी रह सकती है।

बता दें कि, यूपी में बीते कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है। बारिश के कारण लोगों को गर्मी से राहत ​भी मिली थी। लेकिन अब बारिश पर ब्रेक लगने के बाद लोगों की गर्मी से मुश्किलें भी बढ़ेंगी।

 

पढ़ें :- भाजपा का अहंकार ही गिरायेगा उनकी सरकार...अखिलेश यादव ने साधा निशाना

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...