1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. दांबुला में बार‍िश बनी व‍िलेन, अफगान‍िस्तान ने टीम इंड‍िया को 4 रनों से हराया, DLS से न‍िकला नतीजा

दांबुला में बार‍िश बनी व‍िलेन, अफगान‍िस्तान ने टीम इंड‍िया को 4 रनों से हराया, DLS से न‍िकला नतीजा

दांबुला के रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम (Dambulla International Stadium) में खेले गए ट्राई नेशन A सीरीज 2026 के दूसरे मुकाबले में भारत A को अफगानिस्तान A के खिलाफ निराशाजनक हार झेलनी पड़ी। बारिश से प्रभावित मुकाबले का नतीजा डकवर्थ-लुईस-स्टर्न (DLS) नियम से निकाला गया, जिसमें अफगानिस्तान A को 4 रन से विजेता घोषित किया गया।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। दांबुला के रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम (Dambulla International Stadium) में खेले गए ट्राई नेशन A सीरीज 2026 के दूसरे मुकाबले में भारत A को अफगानिस्तान A के खिलाफ निराशाजनक हार झेलनी पड़ी। बारिश से प्रभावित मुकाबले का नतीजा डकवर्थ-लुईस-स्टर्न (DLS) नियम से निकाला गया, जिसमें अफगानिस्तान A को 4 रन से विजेता घोषित किया गया।

पढ़ें :- महिला एशिया कप का फाइनल आज: श्रीलंका से बदला लेने उतरेगी टीम इंडिया, पिछली बार भारत हारा था

गुरुवार  को मुकाबले में भारत A ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49 ओवर में 9 विकेट पर 349 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। भारतीय बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही आक्रामक रवैया अपनाया और विपक्षी गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा। 350 रन के करीब पहुंचा यह स्कोर भारत की जीत की मजबूत नींव माना जा रहा था। हालांकि रन चेज में अफगानिस्तान A ने शानदार जवाब दिया। टीम ने सिर्फ 25.5 ओवर में 2 विकेट खोकर 177 रन बना लिए थे। इसी दौरान बारिश ने दस्तक दी और खेल दोबारा शुरू नहीं हो सका।

जब मैच रोका गया, तब DLS (Duckworth-Lewis-Stern) गणना के अनुसार अफगानिस्तान A निर्धारित लक्ष्य से 4 रन आगे था। इसके चलते मैच समाप्त घोषित कर दिया गया और अफगानिस्तान A को विजेता घोषित किया गया। यह परिणाम भारत A के लिए बड़ा झटका है क्योंकि 349 रन जैसा विशाल स्कोर बनाने के बावजूद टीम जीत दर्ज नहीं कर सकी। दूसरी ओर अफगानिस्तान A ने आक्रामक बल्लेबाजी और बेहतर रन रेट के दम पर मुकाबला अपने नाम कर लिया।

अफगान‍िस्तान A टीम की पारी की हाइलाइट्स

भारत ए द्वारा द‍िए गए टारगेट के बाद फगानिस्तान A की शुरुआत आक्रामक रही। हसन ईसाखिल ने 29 गेंदों में 34 रन बनाकर टीम को तेज शुरुआत दिलाई। उनकी पारी में 6 चौके शामिल रहे। हालांकि वह अरशद खान की गेंद पर आउट हो गए। इसके बाद कप्तान इमरान मीर ने मोर्चा संभाला और शानदार बल्लेबाजी करते हुए 70 गेंदों में नाबाद 75 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 6 चौके और 2 छक्के लगाए। दूसरे छोर से बाहिर शाह ने भी संयम और आक्रामकता का बेहतरीन मिश्रण दिखाया। उन्होंने 52 गेंदों में नाबाद 51 रन बनाए, जिसमें 5 चौके शामिल थे। अफगानिस्तान A को दूसरा झटका खालिद तनिवाल के रूप में लगा, जो सिर्फ 2 रन बनाकर अनुकूल रॉय का शिकार बने। इसके बाद इमरान मीर और बाहिर शाह ने भारत A को कोई मौका नहीं दिया। दोनों बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट के लिए 126 रन की अटूट साझेदारी कर मैच का रुख पूरी तरह अफगानिस्तान की ओर मोड़ दिया।

पढ़ें :- वैभव सूर्यवंशी भारत की सरजमीं पर आज T20I में करेंगे डेब्यू', जानें कैसा रहा है रिकॉर्ड?

जब बारिश के कारण खेल रोका गया, तब अफगानिस्तान A ने 25.5 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 177 रन बना लिए थे। उस समय टीम का रन रेट 6.85 था और DLS गणना के अनुसार वह निर्धारित स्कोर से 4 रन आगे चल रही थी। बारिश के बाद खेल दोबारा शुरू नहीं हो सका और अफगानिस्तान A को विजेता घोषित कर दिया गया। भारत A की ओर से अरशद खान और अंकुल रॉय को एक-एक विकेट मिला। अरशद खान ने 5 ओवर में 38 रन देकर एक विकेट लिया, जबकि अनुकूल रॉय ने 5 ओवर में 24 रन देकर एक सफलता हासिल की। वहीं अफगानिस्तान के बल्लेबाजों ने अन्य गेंदबाजों के खिलाफ खुलकर रन बटोरे और मैच को अपने पक्ष में कर लिया।

पढ़ें :- महिला एशिया कप में भारत आठवें खिताब से बस एक कदम दूर, श्रीलंका से फ़ाइनल में आज होगा सामना
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...