1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. एमपी में बारिश का कहर,सड़कों पर जलभराव से बिगड़े हालात

एमपी में बारिश का कहर,सड़कों पर जलभराव से बिगड़े हालात

मध्यप्रदेश में सोमवार देर रात शुरू हुई बारिश मंगलवार को पूरे जोरो पर रही। राजधानी भोपाल, इंदौर, राजगढ़, उज्जैन, सागर, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़ और शाजापुर समेत 20 से ज़्यादा ज़िलों में भारी बारिश देखी गई। बतादें कि बुधवार को एमपी के राजधानी भोपाल में सुबह तेज़ धूप निकलने के बाद मौसम अचानक बदलगया और तेज़ बारिश ने शहर को पूरी तहर से भिगा दिया ।

By Sudha 
Updated Date

भोपाल। बतादें कि प्रदेश में सबसे ज़्यादा 61.4 मिमी बारिश राजगढ़ ज़िले के ब्यावरा में दर्ज की गई। वहीं भोपाल, मुरैना, श्योपुर, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, शहडोल, उमरिया, कटनी, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, जबलपुर, नरसिंहपुर, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी और मैहर में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश के भी आसार बने हुए है।

पढ़ें :- असंवेदनशील-हृदयहीन BJP से ‘पीड़ा’ के अलावा और कुछ भी हासिल नहीं होगा...UPSSSC अभ्यर्थियों से बोले अखिलेश यादव

मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या सुरेंद्रन ने बताया कि प्रदेश में दो सक्रिय चक्रवाती सिस्टम और ट्रफ लाइन के कारण अगले तीन-चार दिनों तक भारी बारिश की संभावना है। बुधवार के लिए नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, अनूपपुर, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट और पांढुर्णा जिले में कड़कती बिजली के साथ भारी बारिश की संभावना बताई जा रही है।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...