1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. रायसेन: जेल गोलीकांड़ का Live Video 9 दिन बाद आया सामने, सिपाही को गोली मारी, वार किया, मिर्च डाली…

रायसेन: जेल गोलीकांड़ का Live Video 9 दिन बाद आया सामने, सिपाही को गोली मारी, वार किया, मिर्च डाली…

रायसेन जिला जेल में 2 सितंबर को प्रहरी दिग्विजय सिंह तोमर पर हुए हमले का करीब दो मिनट का Live वीडियो 9 दिन बाद सामने आया है। CCTV फुटेज में हत्या और हत्या के प्रयास के मामले में विचाराधीन बंदी निलेश उर्फ छोटेल जेल से भागने की कोशिश करता दिखाई दे रहा है। इस दौरान उसने प्रहरी पर गोली चला दी थी...

By Harsh 
Updated Date

रायसेन, जेल गोलीकांड़:  रायसेन जिला जेल में 2 सितंबर को प्रहरी दिग्विजय सिंह तोमर पर हुए हमले का करीब दो मिनट का Live वीडियो 9 दिन बाद सामने आया है। CCTV फुटेज में हत्या और हत्या के प्रयास के मामले में विचाराधीन बंदी निलेश उर्फ छोटेल जेल से भागने की कोशिश करता दिखाई दे रहा है। इस दौरान उसने प्रहरी पर गोली चला दी थी।

पढ़ें :- सड़क में दिनदहाड़े युवक ने महिला की छाती में चढ़कर गला रेता : CCTV में कैद हुई खौफनाक वारदात

फुटेज में शुरुआत में निलेश प्रहरी से चाबी को लेकर बातचीत करता नजर आता है। कुछ देर बाद वह बाहर आकर जेल से निकलने का रास्ता तलाशता है। प्रहरी के सामने आने पर दोनों के बीच कहासुनी और हाथापाई होती है। इसी दौरान निलेश फायरिंग कर देता है, जिससे दिग्विजय सिंह जमीन पर गिर जाते हैं।

गोली चलाने के बाद आरोपी ने प्रहरी पर देसी पिस्तौल से हमला किया और उनकी आंखों में मिर्च पाउडर डाल दिया। इसके बाद वह चाबी खोजकर जेल से बाहर निकलने की कोशिश करता रहा। इसी बीच घायल प्रहरी ने हिम्मत दिखाते हुए निलेश को पकड़ लिया। शोर सुनकर जेल के अन्य कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे और आरोपी को दबोच लिया।

घायल जेल प्रहरी दिग्विजय सिंह तोमर

घटना के दौरान एक महिला कर्मचारी ने जमीन पर गिरी पिस्तौल उठा ली। पुलिस के मुताबिक हाथापाई के दौरान आरोपी के पास से एक देसी पिस्तौल, चार जिंदा कारतूस और मोबाइल फोन भी बरामद हुआ।

पढ़ें :- Video Viral-महिला टीचर से स्कूल मैनेजर, बोला-‘मेरी पत्नी बीमार है, मैं तुम्हारे साथ सोना चाहता हूं… '

मामले में पुलिस ने निलेश की मदद करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि सुपयार सिंह अभी फरार है। घटना के समय जेलर आरके चौरे छुट्टी पर थे। मामले में उन्हें निलंबित कर दिया गया है। पुलिस अब सामने आए CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है।

पढ़ें :- संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी का एक और वीडियो वायरल, साधक की रहस्यमयी मौत के मामले में नए CCTV फुटेज से फिर चर्चा तेज

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...