1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Operation Sindoor Shaheed : ऑपरेशन सिंदूर पर राजनाथ सिंह अपने पुराने बयान को लेकर घिरे, कांग्रेस बोली- हमारे जवानों के बलिदान को छिपाया गया

Operation Sindoor Shaheed : ऑपरेशन सिंदूर पर राजनाथ सिंह अपने पुराने बयान को लेकर घिरे, कांग्रेस बोली- हमारे जवानों के बलिदान को छिपाया गया

Operation Sindoor Shaheed : नेशनल वॉर मेमोरियल की वेबसाइट पर ऑपरेशन सिंदूर में सेना के 6 वीर जवानों ने अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीदों के नाम सार्वजनिक किए गए हैं। इन शहीदों के नाम नई दिल्ली के नेशनल वॉर मेमोरियल पर दर्ज किए जाएंगे। लेकिन, अब शहीदों के नाम सार्वजनिक किए जाने के बाद एक नया सियासी विवाद खड़ा हो गया है। विपक्षी दलों ने केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के संसद में दिये उस बयान पर सवाल खड़ा किया है। जिसमें उन्होंने कहा था कि हमारे सैनिकों की कोई क्षति नहीं हुई है।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- Operation Sindoor : सेना के पांच और भारतीय वायुसेना का एक जवान हुए थे शहीद, केंद्र ने पहली बार सार्वजनिक किए जांबाजों के नाम

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद पवन खेड़ा ने पिछले साल संसद में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के ऑपरेशन सिंदूर पर दिये गए बयान की क्लिप शेयर की है। जिसमें राजनाथ सिंह कह रहे हैं- “आपको प्रश्न पूछना है तो यह पूछिए कि इस ऑपरेशन में क्या हमारे जांबाज सैनिकों की कोई क्षति हुई है? तो उसका उत्तर है- नहीं।” इस क्लिप को शेयर करते हुए खेड़ा ने लिखा, “सिर्फ़ दो ही संभावनाएँ हैं। या तो रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जब संसद को संबोधित किया तो उनकों यह जानकारी ही नहीं थी कि छह सैनिक शहीद हो चुके थे। यदि ऐसा है, तो यह उस मंत्री पर गंभीर प्रश्नचिह्न है, जिसे उसी मंत्रालय के मामलों की जानकारी नहीं है जिसका वह नेतृत्व कर रहे हैं।”

कांग्रेस नेता ने आगे लिखा, “या फिर उन्हें सच्चाई मालूम थी और इसके बावजूद उन्होंने संसद को गुमराह करना चुना। यह उससे भी अधिक गंभीर है, क्योंकि इससे यह सिद्ध होता है कि यह सरकार लोकतंत्र के मंदिर में, शपथ के साथ, देश से झूठ बोलती है। जो भी सच हो, कुछ तथ्य नहीं बदलते – हमारे छह वीर जवानों ने कर्तव्य निभाते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया। लेकिन उनके बलिदान को छिपाया गया। उन्हें वह सम्मान और मान्यता नहीं दी गई जिसके वे हकदार थे। और उनके परिवारों से वह पारदर्शिता भी छीन ली गई जिसकी वे अपेक्षा रखते थे। यह हमारे सैनिकों का अपमान है, और कोई भी सच्चा देशभक्त इस पर मौन या संतुष्ट नहीं रह सकता।”

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...