1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Rajya Sabha Elections: राज्यसभा चुनाव में सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार पर खरते के बादल! सीएम ने कहा-अगर कोई बिका नहीं होगा तो…

Rajya Sabha Elections: राज्यसभा चुनाव में सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार पर खरते के बादल! सीएम ने कहा-अगर कोई बिका नहीं होगा तो…

हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ गयी है। कांग्रेस के 9 विधायकों की क्रॉस वोटिंग की खबर से प्रदेश का सियासी तापमान बढ़ गया है। प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार पर खतरे के बादल मंडराने लगे हैं। 68 सीटों वाली विधानसभा में कांग्रेस के 40 विधायक हैं। यदि 9 विधायकों की क्रॉस वोटिंग की बात सच निकलती है तो सुक्खू सरकार खतरे में पड़ सकती है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Rajya Sabha Elections: हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ गयी है। कांग्रेस के 9 विधायकों की क्रॉस वोटिंग की खबर से प्रदेश का सियासी तापमान बढ़ गया है। प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार पर खतरे के बादल मंडराने लगे हैं। 68 सीटों वाली विधानसभा में कांग्रेस के 40 विधायक हैं। यदि 9 विधायकों की क्रॉस वोटिंग की बात सच निकलती है तो सुक्खू सरकार खतरे में पड़ सकती है।

पढ़ें :- T20 World Cup 2026 : उस्मान तारिक की गेंदबाजी पर सूर्यकुमार यादव, बोले-अगर एग्जाम में आपको सिलेबस से बाहर का सवाल मिलता है तो आप उसे छोड़ते नहीं...

इन सबके बीच मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का कहना है कि, हमारे 40 विधायक हैं, अगर कोई बिका नहीं होगा तो निश्चित तौर पर हमें पूरे 40 वोट मिलेंगे। मेरा मानना है कि कांग्रेस की विचारधारा पर जो लोग चुन कर आए हैं उन्होंने पार्टी के समर्थन में वोट डाला होगा।

बता दें कि, राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस ने अभिषेक मनु सिंघवी को उम्मीदवार बनाया है तो भाजपा ने हर्ष महाजन पर दांव खेला है। कांग्रेस से ही भाजपा में आए हर्ष महाजन ने वोटिंग के बाद यह स्वीकार किया कि भाजपा के पास नंबर नहीं है, लेकिन उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के कई विधायक सरकार से नाराज हैं और क्रॉस वोटिंग कर सकते हैं। उन्होंने यहां तक कहा कि यदि विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की है तो कांग्रेस सरकार गिर सकती है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...