1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. प्रमोद तिवारी, बोले -मंत्री विजय शाह के बयान को हाईकोर्ट स्वत: संज्ञान लिया, सरकार सो रही है, असली अपराधी भाजपा है …

प्रमोद तिवारी, बोले -मंत्री विजय शाह के बयान को हाईकोर्ट स्वत: संज्ञान लिया, सरकार सो रही है, असली अपराधी भाजपा है …

भारतीय सेना में कर्नल सोफिया कुरैशी (Colonel Sophia Qureshi in Indian Army) पर अभद्र टिप्पणी मामले में मध्य प्रदेश के मंत्री कुंवर विजय शाह (Minister Kunwar Vijay Shah) की मुश्किले बढ़ती जा रही हैं। तमाम विपक्षी दल उनके बयान की निंदा कर रहे हैं। वहीं इसी बीच कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी (Rajya Sabha MP Pramod Tiwari) ने भाजपा पर निशाना साधा है।

By santosh singh 
Updated Date

प्रयागराज। भारतीय सेना में कर्नल सोफिया कुरैशी (Colonel Sophia Qureshi in Indian Army) पर अभद्र टिप्पणी मामले में मध्य प्रदेश के मंत्री कुंवर विजय शाह (Minister Kunwar Vijay Shah) की मुश्किले बढ़ती जा रही हैं। तमाम विपक्षी दल उनके बयान की निंदा कर रहे हैं। वहीं इसी बीच कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी (Rajya Sabha MP Pramod Tiwari) ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट इस मामले में स्वत: संज्ञान लेता है लेकिन सरकार सोती रहती है।

पढ़ें :- INDIA Alliance Mega Rally : राहुल गांधी की प्रदर्शनकारियों से अपील- प्रोटेस्ट के साथ में थोड़ी सी खरीदारी भी कीजिए ताकि दिल्ली के व्यापारियों का फायदा हो

प्रमोद तिवारी (Pramod Tiwari) ने कहा कि FIR भी आधे-अधूरे मन से लिखी जाती है। सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने भी डांट लगाई, लेकिन भाजपा सरकार ने अपने कैबिनेट मंत्री की टिप्पणी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court)  के आदेश के बाद भी यदि विजय शाह (Vijay Shah)  को बर्खास्त नहीं किया गया तो इसका मतलब असली अपराधी भाजपा है।

मंत्री की हो सकती है छुट्टी

बता दें कि विजय शाह (Vijay Shah) FIR दर्ज होने के बाद से अंडरग्राउंड हो गए हैं। उनके भोपाल स्थित आवास और ऑफिस से लेकर खंडवा स्थित आवास तक सन्नाटा पसरा है। कांग्रेस मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रही है। आज सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court)  में इस मामले की सुनवाई होनी है। माना जा रहा है कि सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court)  में सुनवाई के बाद मंत्री शाह का इस्तीफा हो सकता है।

पढ़ें :- IND vs NZ 5th T20I : आज आखिरी टी20 जीतने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया, जानें- कब और कहां देख पाएंगे फ्री लाइव मैच
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...