1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Ram Mandir Donation Scam : राम मंदिर केस के सभी आरोपी जिला कोर्ट में पेश, सबको तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

Ram Mandir Donation Scam : राम मंदिर केस के सभी आरोपी जिला कोर्ट में पेश, सबको तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

रामनगरी अयोध्या (Ayodhya) में राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण (Ram Mandir offering theft case) में गिरफ्तार सभी आठ आरोपियों को शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जिला एवं सत्र न्यायालय फैजाबाद (District and Sessions Court, Faizabad) में पेश किया गया। सुनवाई के बाद सभी आरोपियों को 29 जून तक के लिए न्यायिक हिरासत (Judicial Custody) में जेल भेज दिया गया है।

By santosh singh 
Updated Date

अयोध्या। रामनगरी अयोध्या (Ayodhya) में राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण (Ram Mandir offering theft case) में गिरफ्तार सभी आठ आरोपियों को शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जिला एवं सत्र न्यायालय फैजाबाद (District and Sessions Court, Faizabad) में पेश किया गया। सुनवाई के बाद सभी आरोपियों को 29 जून तक के लिए न्यायिक हिरासत (Judicial Custody) में जेल भेज दिया गया है।

पढ़ें :- Ram Mandir Donation Scam : सीएम योगी का FIR के बाद पहला बयान, बोले- जन आस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, रामभक्तों की न लें अग्निपरीक्षा

आरोपियों को एसओजी प्रभारी (SOG In-charge) अपनी टीम के साथ न्यायालय लेकर पहुंचे। इससे पहले सभी का पुलिस लाइन स्थित अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया। पेशी के दौरान न्यायालय परिसर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहा और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। आरोपियों को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजीएम) , सिविल जज जूनियर डिवीजन निवेदिता सिंह (Chief Judicial Magistrate (CJM) and Civil Judge (Junior Division) Nivedita Singh) के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी (SP City Chakrapani Tripathi) , सीओ सिटी श्रेयश त्रिपाठी (CO City Shreyash Tripathi) पूरे समय न्यायालय परिसर में मौजूद रहे। पेशी के दौरान न्यायालय परिसर में आम लोगों की आवाजाही पर भी निगरानी रखी गई। कोर्ट में सुनवाई के बाद आठों आरोपियों को ले जाया गया। उन्हें अयोध्या जिला जेल भेज दिया गया। सभी को 29 जून तक न्यायिक हिरासत में जेल भेजा दिया गया है।

सोमवार को फिर कोर्ट में किया जाएगा पेश

सीजेएम कोर्ट में अभियोजन अधिकारी केसी वर्मा (Prosecution Officer KC Verma at the CJM Court) ने बताया कि आठ आरोपियों को गिरफ़्तार किया गया है। उन्हें सोमवार तक के लिए रिमांड पर भेजा गया है। सोमवार को फिर से कोर्ट में पेश किया जाएगा। इनके पास से कुल 79 लाख 85 हजार 493 रुपये बरामद किए गए हैं। सुभाष के पास से पैसे नहीं मिले हैं। वह साज़िश में शामिल था।

पढ़ें :- राम मंदिर चंदा चोरी मामले में FIR के बाद बड़ी कार्रवाई, नामज़द सभी आठ आरोपी गिरफ़्तार

अन्य आरोपियों से अलग-अलग रकम बरामद की गई है। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम से जुड़ी स्पेशल कोर्ट आज नहीं बैठी थी। आज कामकाज का दिन नहीं था। चूंकि आज छुट्टी थी, इसलिए सोमवार तक की रिमांड दी गई है। शामिल लोगों में सरकारी कर्मचारी, सरकार से सैलरी पाने वाले लोग और SBI के पांच-छह कर्मचारी भी शामिल हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...