1. हिन्दी समाचार
  2. जीवन मंत्रा
  3. Ramadan 2024: अगर सहरी में इन चीजों को खा लेंगे तो पूरा दिन नहीं लगेगी प्यास

Ramadan 2024: अगर सहरी में इन चीजों को खा लेंगे तो पूरा दिन नहीं लगेगी प्यास

सोमवार को रमजान का चांद नजर आने के बाद से आज से रोजा की शुरुआत हो चुकी है। मौसम भी गर्म हो चुका है ऐसे में गले का सुखना और बार बार प्यास लगना बेहद आम बात है। आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे अगर आप सहरी में खा लेगे तो पूरा दिन प्यास नही लगेगी।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

सोमवार को रमजान का चांद नजर आने के बाद से आज से रोजा की शुरुआत हो चुकी है। मौसम भी गर्म हो चुका है ऐसे में गले का सुखना और बार बार प्यास लगना बेहद आम बात है। आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे अगर आप सहरी में खा लेगे तो पूरा दिन प्यास नही लगेगी।

पढ़ें :- कोविड-19 वैक्सीन दुष्प्रभाव पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, कहा- केंद्र मुआवजा नीति बनाए, ताकि पीड़ितों को गंभीर नुकसान होने पर मिल सके राहत

सहरी में ऐसी चीजों को खाएं जिससे आप पूरा दिन हाइड्रेट रहे और फ्रश फील करें। अगर आप सहरी में ओट्स का सेवन करते हैं तो इससे पेट देर तक भरा रहता है और भूख और प्यास दोनो ही नहीं लगती है।

ओट्स में दूध में पका कर इसमें ड्राई फ्रूट्स या फल को मिला लें। फिर इसे खा लें। इससे आप पूरा दिन एक्टिव और तरोजाता महसूस करेंगे। क्योंकि ओट्स में तमाम पोषक तत्व मौजूद होते हैं साथ में दूध और ड्राई फू्ट्स और फ्रूट्स आपको सेहतमंद रखते है और शरीर हाईड्रेट रहता है।

फल और सब्जियां सहरी में खीरा, तरबूज, संतरा, और स्ट्रॉबेरी जैसे पानी वाले फल और सब्जियां खाने का मतलब है कि आप अपने शरीर को अच्छे से हाइड्रेट कर रहे हो। ये सभी नेचुरल तरीके से पानी से भरपूर होते हैं, इसलिए ये आपको दिन भर पानी की कमी से बचाए रखते हैं।

दही सहरी में दही खाना एक स्मार्ट चॉइस है, क्योंकि दही में बहुत सारा पानी और प्रोटीन होता है, जो आपको दिन भर पानी की कमी से बचाकर रखता है। इसके अलावा आप सहरी में साबूदाना और चिया सीड्स का सेवन कर सकते है।

पढ़ें :- Summer Health Take Care : गर्मियों में परिवार की सेहत का रखें ख्याल , तरोताजा रहने के लिए पिएं ज्यादा पानी

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...