1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Rampur News : कैदी वाहन में बैठने से आजम खान का इनकार, मची अफरा-तफरी, कहा- बोलेरो उपलब्ध कराओ…कोर्ट में है पेशी

Rampur News : कैदी वाहन में बैठने से आजम खान का इनकार, मची अफरा-तफरी, कहा- बोलेरो उपलब्ध कराओ…कोर्ट में है पेशी

पूर्व सांसद अमर सिंह (Former MP Amar Singh) के परिवार पर विवादित टिप्पणी मामले में शुक्रवार को सपा नेता आजम खान (Azam Khan) की कोर्ट में पेशी थी। इससे पहले ही जेल गेट पर अचानक अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। जेल प्रशासन ने दोपहर बाद आजम को कोर्ट पहुंचाने के लिए बड़ा कैदी वाहन लगाया था।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। पूर्व सांसद अमर सिंह (Former MP Amar Singh) के परिवार पर विवादित टिप्पणी मामले में शुक्रवार को सपा नेता आजम खान (Azam Khan) की कोर्ट में पेशी थी। इससे पहले ही जेल गेट पर अचानक अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। जेल प्रशासन ने दोपहर बाद आजम को कोर्ट पहुंचाने के लिए बड़ा कैदी वाहन लगाया था। बाहर आते ही इसे देख आजम खान (Azam Khan) ने उसमें बैठने से साफ इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि वह राजनीतिक कैदी हैं और इस वाहन में नहीं जाएंगे। उन्होंने अपने लिए बोलेरो जैसे छोटे वाहन की मांग की। वैन में बैठने से मना करते ही वह वापस जेल के अंदर लौट गए।

पढ़ें :- सत्ता के गुरूर में जो नाइंसाफ़ी और जुल्म की हदें पार कर देते हैं...आजम खान और अब्दुल्ला आजम के मामले में बोले अखिलेश यादव

उनकी जिद के बाद पुलिस और जेल अधिकारी उन्हें मनाने में जुटे रहे। जेल प्रशासन (Prison Administration) ने अब उनके लिए छोटा वाहन उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। कुछ ही देर में आजम खां को अमर सिंह (Amar Singh) टिप्पणी मामले में पेशी के लिए रामपुर कोर्ट (Rampur Court) ले जाया जाएगा। कोर्ट ने इस केस में आजम खान (Azam Khan) को स्वयं उपस्थित होने का आदेश दिया है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...