HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. VIDEO: रणधीर कपूर आज मना रहे 74वां बर्थडे, देखिए पार्टी में कौन-कौन सेलेब्स हुए शामिल

VIDEO: रणधीर कपूर आज मना रहे 74वां बर्थडे, देखिए पार्टी में कौन-कौन सेलेब्स हुए शामिल

By Manali Rastogi 
Updated Date

नई दिल्ली: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर रणधीर कपूर आज अपना 74वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर बीती रात कपूर फैमिली ने एक्टर का बर्थडे मनाया।स मौके पर कई फिल्मी सितारों ने शिरकत की। यही नहीं, इस दौरान तारा सुतारिया आदर जैन के साथ नजर आईं तारा के अलावा आलिया भट्ट भी इस पार्टी में शामिल हुईं।

पढ़ें :- Cannes Film Festival: Aishwarya Rai Bachchan कान्स फिल्म फेस्टिवल से वापस लौटी मुंबई, एयरपोर्ट पर हुई स्पॉट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

पढ़ें :- Cannes 2024: फैशन इंफ्लुएंसर नैंसी त्यागी ने खुद 1 महीने में स्ट्रेच किया गाउन, जाने यूपी से कान्स तक का कैसा रहा सफ़र

इस बर्थडे सेलिब्रेशन में कई मेहमानों को आते-जाते देखा गया। अपने पिता की बर्थडे पार्टी में करिश्मा कपूर भी दोनों बच्चों के साथ पहुंची थीं। वहीं, करीना कपूर इस दौरान फैशन गोल्स्देती हुई नजर आईं। उन्होंने येलो कलर की कुर्ती और ब्लैक लेगिंग पहनी थी। करीना के साथ अभिनेता संजय कपूर और उनकी पत्नी महीप कपूर को भी स्पॉट किया गया।

पढ़ें :- Nawazuddin Siddiqui Birthday Special: कभी 2 या 3 रु के लिए नवाजुद्दीन सिद्दीकी शादियों में करते थे डांस, ऐसे बदली किस्मत

वहीं, सोशल मीडिया पर रणधीर कपूर की बर्थडे पार्टी का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में तमाम सेलेब्रिटीज पार्टी एन्जॉय करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो को विराल भयानी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड किया है। इस वीडियो को कपूर फैमिली के फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...