1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Ratan Tata: रतन टाटा को सर्वोच्च ऑस्ट्रेलियाई नागरिक सम्मान से नवाजा गया, ऑस्ट्रेलियाई राजदूत ने ट्वीट कर लिखी यह बात

Ratan Tata: रतन टाटा को सर्वोच्च ऑस्ट्रेलियाई नागरिक सम्मान से नवाजा गया, ऑस्ट्रेलियाई राजदूत ने ट्वीट कर लिखी यह बात

सबसे प्रसिद्ध भारतीय उद्योगपतियों में से एक रतन टाटा को सर्वोच्च ऑस्ट्रेलियाई नागरिक सम्मान, ‘ऑर्डर ऑफ ऑस्ट्रेलिया’ प्राप्त हुआ है। जिसके बाद से इनका फोटो भारत में ऑस्ट्रेलियाई राजदूत बैरी ओ’ फैरेल ने ट्विटर पर  शेयर करते हुए लिखा कि ‘रतन टाटा बिज, उद्योग और परोपकार करने वालों में दिग्गज हैं।’

By प्रिया सिंह 
Updated Date

Ratan Tata: सबसे प्रसिद्ध भारतीय उद्योगपतियों में से एक रतन टाटा को सर्वोच्च ऑस्ट्रेलियाई नागरिक सम्मान, ‘ऑर्डर ऑफ ऑस्ट्रेलिया’ से सम्मानित किया गया  है। जिसके बाद से इनका फोटो भारत में ऑस्ट्रेलियाई राजदूत बैरी ओ’ फैरेल ने ट्विटर पर  शेयर करते हुए लिखा कि ‘रतन टाटा बिज, उद्योग और परोपकार करने वालों में दिग्गज हैं।’

पढ़ें :- बृजभूषण शरण सिंह के बेटे को टिकट मिलने पर बोलीं साक्षी मलिक-क्या देश की सरकार एक आदमी के सामने इतनी कमज़ोर होती है?

साथ ही बैरी ओ’ फैरेल ने लिखा कि ‘रतन टाटा न केवल बिज, उद्योग और परोपकार के एक दिग्गज हैं, बल्कि उनके योगदान ने एक महत्वपूर्ण प्रभाव डाला है। ऑर्डर ऑफ ऑस्ट्रेलिया उनको दीर्घकालीन प्रतिबद्धता के सम्मान में दिया गया है।

बता दें कि अभा हाल ही में रतन टाटा को ऑस्ट्रेलिया-भारत द्विपक्षीय संबंधों के लिए ऑस्ट्रेलिया के जनरल डिवीजन में एक अधिकारी नियुक्त किया गया था। रतन टाटा ना केवल विदेशों मे बल्कि भारत में भी अपनी पैठ बनाएं है, भारत में इनको पद्म भूषण और पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है जो भारत गणराज्य का तीसरा और दूसरा सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...