HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Ravi Ruia Hanover Lodge Mansion : भारतीय अरबपति रवि रुइया ने लंदन में खरीदी हवेली, तस्वीरें देख रह जाएंगे दंग

Ravi Ruia Hanover Lodge Mansion : भारतीय अरबपति रवि रुइया ने लंदन में खरीदी हवेली, तस्वीरें देख रह जाएंगे दंग

भारतीय  का भी नाम उस में जुड़ गया जिसमें ब्रिटेन की राजधानी लंदन में भारतीय अरबपतियों के लंदन में आलीशान बंगले की लिस्ट में अरबपति व्यापारी रवि रुइया का भी नाम जुड़ गया है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Ravi Ruia Hanover Lodge Mansion : भारतीय  का भी नाम उस में जुड़ गया जिसमें ब्रिटेन की राजधानी लंदन में भारतीय अरबपतियों के लंदन में आलीशान बंगले की लिस्ट में अरबपति व्यापारी रवि रुइया का भी नाम जुड़ गया है। भारतीय अरबपति रवि रुइया ने बकिंघम पैलेस के पास आलीशान बंगला खरीदा है। एस्सार ग्रुप के अरबपति को-ओनर रवि रुइया द्वारा लंदन में खरीदे गए £113 मिलियन (₹1,191 करोड़) के बंगले की तस्वीरें ऑनलाइन सामने आई हैं। 2,400 वर्ग मीटर में फैले इस बंगले को साल 1827 में जॉन नैश द्वारा डिज़ाइन किया गया था। हनोवर लॉज नामक यह हवेली पहले रूसी अरबपति आंद्रे गोंचा रेंको के पास थी।

पढ़ें :- यूपी की 13 लोकसभा सीटों पर मतदान कल,अखिलेश यादव समेत इन दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर

बंगले की शानो-शौकत देख आश्चर्य के सिवा कुछ भी नहीं होगा।  इस बंगले की लोकेशन इसकी खूबसूरती में चार चांद लगाती है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह शानदार बंगला लंदन में बकिंघम पैलेस से चंद किलोमीटर की दूरी पर है। इस सौदे को लेकर व्यापार जगत में खूब चर्चा हो रही है। हैनोवर लॉज मैंशन (Hanover Lodge Mansion)  उनमें शामिल है जो लंदन की सबसे महंगी प्राइवेट रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी कही जाती है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...