1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. Benefits of eating raw mango: पोषक तत्वों का खजाना है कच्चा आम, गर्मियों में इसके सेवन से सेहत को होते हैं कई गजब के फायदे

Benefits of eating raw mango: पोषक तत्वों का खजाना है कच्चा आम, गर्मियों में इसके सेवन से सेहत को होते हैं कई गजब के फायदे

गर्मियों में चारों तरफ आम की बहार रहती है। एक तरफ कच्चे आमों से आम पना, गलका और अचार आदि बनता है तो वहीं दूसरी तरफ पके आम से मैंगो शेक, मैंगो आइसक्रीम आदि खूब पसंद की जाती है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Benefits of eating raw mango: गर्मियों में चारों तरफ आम की बहार रहती है। एक तरफ कच्चे आमों से आम पना, गलका और अचार आदि बनता है तो वहीं दूसरी तरफ पके आम से मैंगो शेक, मैंगो आइसक्रीम आदि खूब पसंद की जाती है।

पढ़ें :- कोविड-19 वैक्सीन दुष्प्रभाव पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, कहा- केंद्र मुआवजा नीति बनाए, ताकि पीड़ितों को गंभीर नुकसान होने पर मिल सके राहत

आम सेहत के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन अगर बात को कच्चा या पक्का कौन सा आम सेहत के लिए अधिक फायदेमंद हो तो आपको जानकर हैरानी होगी की पके हुए आम के मुकाबले कच्चा आम सेहत के लिए फायदेमंद होता है। एक रिसर्च के अनुसार पोषक तत्वों का भंडार होता है।

कच्चा आम विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। विटामिन सी, विटामिन ए, विटामिन के और बी कॉम्प्लेक्स पाया जाता है। इसके अलावा कैल्शियम, फाइबर, आयरन, मैग्नीशियम, पोटैशियम समेत कई मिनरल्स पाये जाते है जो सेहत के लिए फायदेमंद होते है।

गर्मियों में डिहाइड्रेशन और लू से बचने के लिए आम पना का सेवन खूब किया जाता है। कच्चे आम में अधिक मात्रा में पानी होता है। साथ ही सोडियम क्लोराइड और पोटैशियम जैसे इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर होता है।

कच्चे इसके अलावा कच्चे आम में विटामिन सी जो एंटीऑक्सीडेंट्स के रुप में काम करके व्हाइट ब्लड सेल्स के प्रॉडक्शन को बढ़ाता है। यह शरीर को वायरस और बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करता है।

पढ़ें :- Summer Health Take Care : गर्मियों में परिवार की सेहत का रखें ख्याल , तरोताजा रहने के लिए पिएं ज्यादा पानी

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...