1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. रेखा गुप्ता को उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने दिलाई CM पद की शपथ; दिल्ली को मिली चौथी महिला मुख्यमंत्री

रेखा गुप्ता को उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने दिलाई CM पद की शपथ; दिल्ली को मिली चौथी महिला मुख्यमंत्री

Rekha Gupta took oath as Delhi CM: भाजपा की पहली बार विधायक बनी रेखा गुप्ता ने दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने उन्हें पद की शपथ दिलाई। इसके साथ ही दिल्ली को चौथी महिला मुख्यमंत्री मिल गई है। इससे पहले भाजपा की सुषमा स्वराज, कांग्रेस की शीला दीक्षित और आप की आतिशी मुख्यमंत्री रह चुकी हैं।

By Abhimanyu 
Updated Date

Rekha Gupta took oath as Delhi CM: दिल्ली भाजपा विधायक दल की नेता रेखा गुप्ता ने आज गुरुवार को दिल्ली की सीएम के तौर पर शपथ ले ली है। वह भाजपा की सुषमा स्वराज, कांग्रेस की शीला दीक्षित और आप की आतिशी के बाद दिल्ली की चौथी महिला सीएम बनीं हैं। रेखा गुप्ता के साथ छह विधायकों ने मंत्रीपद की शपथ ली है।

पढ़ें :- अब तक भाजपा राजनीति का अपराधीकरण कर रही थी अब ‘अधिकारीकरण’ कर रही है : अखिलेश यादव

दरअसल, दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में प्रचंड जीत के बाद भाजपा ने 27 साल बाद केंद्र शासित प्रदेश की सत्ता में वापसी हो रही है। बुधवार को भाजपा के प्रदेश कार्यालय में विधायक दल की बैठक में रेखा गुप्ता को सीएम चुना गया। वहीं, गुरुवार को दिल्ली के राम लीला मैदान में आयोजित भव्य शपथग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने भाजपा की पहली बार विधायक रेखा गुप्ता को सीएम पद की शपथ दिलाई।

शपथ ग्रहण में बीजेपी के कपिल मिश्रा और पंकज कुमार सिंह ने सीएम रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार में मंत्री पद की शपथ ली। बीजेपी के प्रवेश साहिब सिंह, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा और रविंदर इंद्राज सिंह ने भी नई दिल्ली सरकार में मंत्री पद की शपथ ली। इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी मंच पर मौजूद रहे हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...