समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने मंगलवार को योगी कैबिनेट के विस्तार के बाद एक्स पोस्ट पर लिखा कि भाजपा हटाओ, नौकरी पाओ! अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने लिखा कि शपथ के सामने दूसरी शपथ।
लखनऊ। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने मंगलवार को योगी कैबिनेट के विस्तार के बाद एक्स पोस्ट पर लिखा कि भाजपा हटाओ, नौकरी पाओ! अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने लिखा कि शपथ के सामने दूसरी शपथ। कहा कि हम बेरोज़गार,पेपरलीक से प्रताड़ित, नौकरी के लिए भटक रहे युवा, अपने भविष्य को बचाने के लिए ये शपथ लेते हैं कि हम ऐसे दलों को ही वोट देंगे जिनका लक्ष्य नौकरी-रोज़गार देना है।
शपथ के सामने दूसरी शपथ:
हम बेरोज़गार… पेपरलीक से प्रताड़ित… नौकरी के लिए भटक रहे युवा… अपने भविष्य को बचाने के लिए ये शपथ लेते हैं कि हम ऐसे दलों को ही वोट देंगे जिनका लक्ष्य नौकरी-रोज़गार देना है।
साथ ही ये भी शपथ लेते हैं कि हम सक्रिय होकर अपने परिवार और आस-पास के मतदाताओं… pic.twitter.com/x3OFNDr4j7
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) March 5, 2024
पढ़ें :- IND vs NZ : दोपहर या शाम में नहीं, कल इतने बजे शुरू होगा भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला वनडे; जानें- टाइम और लाइव स्ट्रीमिंग की डिटेल
उन्होंने कहा कि साथ ही ये भी शपथ लेते हैं कि हम सक्रिय होकर अपने परिवार और आस-पास के मतदाताओं को सौहार्दपूर्ण-सकारात्मक राजनीति के लिए जागरूक करेंगे व आगामी लोकसभा चुनाव में संविधान में विश्वास करेन वाले दलों को जिताने के लिए समाज से खुलकर अपील करेंगे। उन्होंने कहा कि हम इस नारे को हर परिवार, हर युवक-युवती तक पहुंचाने की भी शपथ लेते हैं।