HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. प्रख्यात कवि एवं साहित्यकार डॉ कुमार विश्वास पहुंचे ठाकुर बांके बिहारी की शरण, दर्शन कर की पूजा अर्चना

प्रख्यात कवि एवं साहित्यकार डॉ कुमार विश्वास पहुंचे ठाकुर बांके बिहारी की शरण, दर्शन कर की पूजा अर्चना

देश के प्रख्यात साहित्यकार एवं कवि डॉक्टर कुमार विश्वास ठाकुर श्री बांके बिहारी के दरबार में पहुंचे। यहां उन्होंने ठाकुर बांके बिहारी के दर्शन कर पूजा अर्चना की। इस दौरान वह पूरी तरह आस्था के रंग में रंगे नजर आए। यहां उन्होंने अपने आराध्य को भजन भी गाकर सुनाया।

By शिव मौर्या 
Updated Date

मथुरा। देश के प्रख्यात साहित्यकार एवं कवि डॉक्टर कुमार विश्वास ठाकुर श्री बांके बिहारी के दरबार में पहुंचे। यहां उन्होंने ठाकुर बांके बिहारी के दर्शन कर पूजा अर्चना की। इस दौरान वह पूरी तरह आस्था के रंग में रंगे नजर आए। यहां उन्होंने अपने आराध्य को भजन भी गाकर सुनाया।

पढ़ें :- Food poisoning: मथुरा में कुटू का आटा खाने से सैकड़ों लोगो की अचानक बिगड़ी तबियत, हॉस्पिटल में कराया गया भर्ती

पत्रकारों से बातचीत के दौरान डॉक्टर कुमार विश्वास ने कोलकाता की घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए राजनीतिक दलों को आड़े हाथों भी लिया। कहा कि कोलकाता रेप मर्डर केस बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। लेकिन उससे ज्यादा दुर्भाग्यपूर्ण मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा वाम के साथ राम का राजनीतिक रूप से चर्चा करना है। क्योंकि भगवान राम का जन्म दुष्टों के संहार के लिए हुआ है। राम के नाम पर अराजकता उचित नहीं है।

मथुरा में श्री कृष्ण जन्मभूमि मसले पर उन्होंने कहा कि यदि दूसरे पक्ष के एक हजार लोग भी समझदारी दिखाते हुए विवादित भूमि का खुद अध्ययन करें और इसे श्री कृष्ण के भव्य मंदिर के लिए सौंप दे तो भाईचारा कायम होगा। उन्होंने कहा कि भगवान श्री कृष्ण के जन्म पर यह उनसे यही प्रति उपहार मांग रहे हैं। इससे पूर्व मंदिर के सेवायत मनोज गोस्वामी एवं गोपी गोस्वामी ने डॉक्टर कुमार विश्वास को पूजा अर्चना कराई तथा प्रसादी अंगवस्त्र व 56 भोग भेंट किया।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...