1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गणतंत्र दिवस:नौतनवां नगर पालिका अध्यक्ष ने विभिन्न संस्थानों में किया ध्वजारोहण

गणतंत्र दिवस:नौतनवां नगर पालिका अध्यक्ष ने विभिन्न संस्थानों में किया ध्वजारोहण

गणतंत्र दिवस:नौतनवां नगर पालिका अध्यक्ष ने विभिन्न संस्थानों में किया ध्वजारोहण

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: 76वां गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नौतनवा नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने नगर पालिका कार्यालय समेत नगर के प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों में ध्वजारोहण किया और तिरंगे को सलामी दी। अध्यक्ष ने प्राथमिक विद्यालय प्रथम, मधुबन इंटर कॉलेज, गोरखा भूतपूर्व सैनिक स्कूल, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, जीएस मॉर्डन एकेडमी और सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज में गणतंत्र दिवस के महत्व को उजागर करते हुए सभी को शुभकामनाएं दीं।

पढ़ें :- मेरठ में दशहरे पर भीषण हादसा, इको और स्विफ्ट की आमने-सामने टक्कर; इलाज के दौरान 3 की मौत

इस अवसर पर अपने संबोधन में पालिका अध्यक्ष ने कहा,गणतंत्र दिवस हमारे देश के संविधान की स्थापना और उसकी अहमियत को दर्शाता है। 26 जनवरी 1950 को भारतीय संविधान लागू होने के साथ ही हमारा देश एक लोकतांत्रिक गणराज्य बना। यह दिन हमें हमारे अधिकारों, स्वतंत्रता और समानता की याद दिलाता है। कार्यक्रम के दौरान नगर के सभासदों और गणमान्य नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।

उपस्थित लोगों में मुख्य रूप से नौतनवा विधानसभा के वरिष्ठ समाजसेवी नंदलाल जायसवाल, धर्मात्मा जायसवाल, अनिल मद्धेशिया, सुरेंद्र बहादुर जायसवाल, संजय पाठक, अनिल जायसवाल, संजय मौर्य, राकेश जायसवाल, राहुल दूबे, दुर्विजय, अशोक रौनियार, प्रमोद पाठक, नेबुलाल और उमेश मणि सहित अन्य लोग शामिल रहे।

राजीव गांधी कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी

पढ़ें :- गरबा पंडाल से नाबालिग लड़की को खींचकर पीटा, थप्पड़ मारने का Video वायरल: मुस्लिम युवक गिरफ्तार, छेड़छाड़ का आरोप
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...