1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊ में दिनदहाड़े रिटायर्ड IAS की पत्नी का कत्ल, स्कूटी सवार बदमाश 45 मिनट में मर्डर और लूट कर हुए फरार

लखनऊ में दिनदहाड़े रिटायर्ड IAS की पत्नी का कत्ल, स्कूटी सवार बदमाश 45 मिनट में मर्डर और लूट कर हुए फरार

यूपी की राजधानी लखनऊ के इंदिरानगर के सेक्टर-20 में शनिवार को दिनदहाड़े बदमाशों ने घर में घुसकर सेवानिवृत्त आईएएस देवेंद्र दुबे की पत्नी मोहिनी दुबे की हत्याकर लूटपाट की। बदमाश घात लगाए पहले बैठे थे। जैसे ही सेवानिवृत्त आईएएस देवेंद्र दुबे  ड्राइवर के साथ कार से गोल्फ खेलने के लिए निकले।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ के इंदिरानगर के सेक्टर-20 में शनिवार को दिनदहाड़े बदमाशों ने घर में घुसकर सेवानिवृत्त आईएएस देवेंद्र दुबे की पत्नी मोहिनी दुबे की हत्याकर लूटपाट की। बदमाश घात लगाए पहले बैठे थे। जैसे ही सेवानिवृत्त आईएएस देवेंद्र दुबे  ड्राइवर के साथ कार से गोल्फ खेलने के लिए निकले। तुरंत नीली स्कूटी सवार सोसाइटी में दाखिल हो गए। दूधिये के जाते ही बदमाश देवेंद्र के घर पहुंचे और 45 मिनट में घटना को अंजाम दे दिया।

पढ़ें :- Air India ने 24 अक्टूबर तक जेद्दा ,  रियाद और दम्माम की फ्लाइट्स रद्द की

जानकारी के अनुसार, देवेंद्र सुबह करीब सात बजे घर से निकले थे। इसके 12 मिनट बाद दूधिया इमरान देवेंद्र के घर दूध लेने आया था। दूधिये के मुताबिक, मोहिनी ने उससे दूध लिया और घर के अंदर चली गईं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, दूधिये के जाने के बाद 7:15 से 7:20 बजे के बीच बदमाश देवेंद्र दुबे  के घर पहुंचे और करीब आठ बजे बदमाश घर से बाहर निकल गए। लगभग 45 मिनट तक घर में रहने के दौरान बदमाशों ने मोहिनी की हत्या की और जेवरात लूटे।

पुलिस के मुताबिक, किचन में दूध रखा हुआ था। गैस जल रही थी। अंदेशा है कि जब मोहिनी दूध गर्म करने किचन में पहुंची और गैस जलाई थी उसी दौरान बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। इससे गैस जलती रह गई।

कितने की हुई लूट,अभी स्पष्ट नहीं

देवेंद्र ने जेवर गायब होने की बात कही लेकिन जेवरात कितने के हैं, ये नहीं बता सके हैं। वह मोहिनी की मौत से सदमे में हैं। इसलिए कुछ ज्यादा बता नहीं सके हैं। मोहिनी ने जेवरात पहने थे उनमें से सिर्फ हीरे की अंगूठी बदमाश ले गए हैं। पांच लाख रुपये की ये अंगूठी कुछ महीने पहले देवेंद्र ने मोहिनी को गिफ्ट की थी।

पढ़ें :- 'वो रन मशीन था', 'आत्मविश्वास टूट सकता है',: यशस्वी जायसवाल को वनडे टीम में मौका नहीं मिलने पर भड़के अश्विन

गेट खुला नहीं छोड़ती थीं

परिवार वालों ने बताया कि जब भी देवेंद्र घर से बाहर जाते थे मोहिनी तुरंत घर के सभी दरवाजों को बंद कर लेती थीं। अगर कोई आता भी था तो तस्दीक करने के बाद ही वह दरवाजा खोलती थीं। साफ है कि कोई परिचित आया। तभी मोहिनी ने दरवाजा खोला।

शनिवार को छुट्टी पर थी नौकरानी

देवेंद्र के घर पर आठ कर्मचारी काम करने आते थे। इसमें ड्राइवर अखिलेश व उसका भाई रवि के अलावा इंद्रपाल, सुनीता, सुनीता कुमारी, संजू, संजू कुमार, एक सफाईकर्मी भी हैं। नौकरानी शनिवार को छुट्टी पर थी। अखिलेश के न आने की वजह से रवि कार से देवेंद्र को लेकर गोल्फ के लिए ले गया था।

पुलिस इन सभी से पूछताछ कर रही है। फॉरेंसिक टीम (Forensic Team) ने घटनास्थल की करीब दो घंटे तक छानबीन की। फिंगर प्रिंट भी लिए। डॉग स्क्वॉड घर से निकलने के बाद आसपास घूमता रहा। हालांकि इससे कोई ठोस सुराग नहीं लग सका है।

पढ़ें :- यूट्यूबर ध्रुव राठी की गैरमौजूदगी में दिल्ली के साकेत कोर्ट में उनके खिलाफ जमानती वारंट जारी, अगली सुनवाई 31 अक्टूबर 2026 को

2007 में मोहिनी से की थी दूसरी शादी

देवेंद्र की पहली पत्नी मीना की 2004 में मौत हो गई थी। 2007 में उन्होंने कैंट सदर निवासी मोहिनी से दूसरी शादी की। मोहिनी महिला सशक्तीकरण संबंधी एनजीओ चलाती थीं। देवेंद्र 2009 में सेवानिवृत्त हुए थे। देवेंद्र के पहली पत्नी से दो बेटे हैं। जिसमें बड़ा बेटा प्रांजल है। जो परिवार के साथ नोएडा में रहते हैं।

पिता के दूसरी शादी करने के बाद से एक तरह से उन्होंने खुद को अलग कर लिया था। पिता से मतलब नहीं रखते हैं। वहीं छोटा बेटा प्रतीक तकरोही में रहते हैं। एसीपी गाजीपुर के मुताबिक शराब के लती प्रतीक को देवेंद्र ने बेदखल किया है। मोहिनी से देवेंद्र को कोई बच्चा नहीं है।

यूं रहा घटनाक्रम

सुबह 7:00 बजे देवेंद्र ड्राइवर रवि के साथ कार से गोल्फ खेलने के लिए घर से निकले।

सुबह 7:12 बजे दूध वाला इमरान दूध देने के लिए पहुंचा।

पढ़ें :- गरबा पंडाल में BJP नेता की दबंगई? लड़की की बांह पकड़, धक्के मारते हुए मासूम को बाहर निकाला

सुबह 7:15 बजे बदमाश घर में दाखिल हुए।

सुबह 8:00 बजे बदमाश हत्या-लूटपाट कर घर से भाग निकले।

सुबह 9:30 बजे देवेंद्र घर पहुंचे, पत्नी मोहिनी का शव पड़ा देखा।

सुबह 9:40 बजे रवि ने पुलिस चौकी में घटना की सूचना दी।

सुबह 10:55 बजे पुलिस मौके पर पहुंची।

देवेंद्र दुबे  गोल्फ खेलकर घर पहुंचे तो पहली मंजिल पर पत्नी का शव पड़ा देखा

आपको बता दें कि लखनऊ के इंदिरानगर के सेक्टर-20 में शनिवार सुबह बदमाशों ने दिनदहाड़े घर में घुसकर सेवानिवृत्त आईएएस देवेंद्र दुबे की पत्नी मोहिनी दुबे की हत्या कर लूटपाट की। देवेंद्र गोल्फ खेलकर घर पहुंचे तो पहली मंजिल पर पत्नी का शव पड़ा देखा। दुपट्टे से गला कसा था और सिर पर भारी चीज से वार किया गया था।

पढ़ें :- video-आगरा में बेकाबू DCM ने 3 युवतियों को कुचला, कोल्ड स्टोरेज मैनेजर की 22 वर्षीय बेटी की मौत

पुलिस, डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम ने छानबीन की। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही हैं। वारदात के खुलासे के लिए पांच टीमों को लगाया गया है। सेवानिवृत्त आईएएस देवेंद्र दुबे (Retired IAS Devendra Dubey) की पहली पत्नी मीना का निधन हो चुका है। वे इंदिरानगर के सेक्टर-20 में मकान नंबर 20/31 में दूसरी पत्नी मोहिनी दुबे (58) के साथ रहते थे। देवेंद्र प्रयागराज के मंडलायुक्त के साथ रायबरेली व कई जिलों के डीएम रह चुके हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...