HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. बिज़नेस
  3. Roshni Nadar : रोशनी नादर बनीं सबसे अमीर भारतीय महिला, जेटसेट गो की कनिका सबसे कम उम्र की रईस

Roshni Nadar : रोशनी नादर बनीं सबसे अमीर भारतीय महिला, जेटसेट गो की कनिका सबसे कम उम्र की रईस

एक रिपोर्ट के अनुसार, एचसीएल टेक्नोलॉजीज की चेयरपर्सन रोशनी नादर मल्होत्रा ने भारत की सबसे अमीर महिला के रूप में अपना स्थान बरकरार रखा है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Richest women india : एक रिपोर्ट के अनुसार, एचसीएल टेक्नोलॉजीज की चेयरपर्सन रोशनी नादर मल्होत्रा ने भारत की सबसे अमीर महिला के रूप में अपना स्थान बरकरार रखा है। रोशनी नादर की संपत्ति ₹84,330 करोड़ पर पहुंच गई है। 31 दिसंबर 2021 को महिलाओं के नेटवर्क के आधार पर तैयार एक रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है। कोटक प्राइवेट बैंकिंग हुरून लीडिंग वेल्थ विमेन लिस्ट के तीसरे एडिशन के मुताबिक लगातार दूसरे साल रोशनी नादर भारत की अमीर महिलाओं की सूची में सबसे आगे रही हैं। जबकि नायका की फाल्गुनी नायर देश की सबसे अमीरself-made woman बनकर उभरी हैं।

पढ़ें :- Amazon Pay ICICI Bank Credit Card यूजर्स को झटका, 18 जून से रेंट पेमेंट पर नहीं मिलेगा रिवॉर्ड पॉइंट

एचसीएल टेक्नोलॉजीज की चेयरपर्सन रोशनी नादर मल्होत्रा ने 2021 में अपने नेटवर्थ में 54 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 84,330 करोड़ रुपये के साथ भारत में सबसे अमीर महिला के रूप में अपना स्थान बरकरार रखा है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि नायिका की फाल्गुनी नायर बायोकॉन की किरण मजूमदार शा को पीछे छोड़ते हुए ₹57520 करोड़ की संपत्ति के साथ भारत की सबसे अमीर सेल्फमेड महिला बन गई हैं।

100 महिलाओं की सूची में केवल भारतीय महिलाएं हैं, जिन्हें भारत में जन्मी या पली-बढ़ी के रूप में परिभाषित किया गया है, जो सक्रिय रूप से अपने व्यवसायों का प्रबंधन कर रही हैं या self-made हैं।

पढ़ें :- Delhi Liquor Scam : ईडी ने चार्जशीट में अरविंद केजरीवाल और आप को बनाया आरोपी
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...