भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य रिंकू सिंह (Rinku Singh) और जौनपुर जिले मछलीशहर लोकसभा सीट से सपा सांसद प्रिया सरोज (Priya Saroj, SP MP from Machhlishahr Lok Sabha constituency) जून में परिणय सूत्र में बंधेंगे। दोनों की सगाई आठ जून 2025 को हो चुकी है। लखनऊ या वाराणसी बरात जाने पर मुहर जल्द लगेगी।
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य रिंकू सिंह (Rinku Singh) और जौनपुर जिले मछलीशहर लोकसभा सीट से सपा सांसद प्रिया सरोज (Priya Saroj, SP MP from Machhlishahr Lok Sabha constituency) जून में परिणय सूत्र में बंधेंगे। दोनों की सगाई आठ जून 2025 को हो चुकी है। लखनऊ या वाराणसी बरात जाने पर मुहर जल्द लगेगी। इसकी पुष्टि रिंकू सिंह के परिजनों ने की है। लखनऊ में रिंकू सिंह (Rinku Singh) और प्रिया सरोज (Priya Saroj) की सगाई हुई थी। इसमें सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (SP National President Akhilesh Yadav), बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला (BCCI Vice President Rajiv Shukla), सांसद व विधायक शामिल हुए थे।
अब जून में होगी शादी
फिलहाल, वह भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा हैं, जो विश्वकप खेलेंगे। इसके बाद केकेआर (KKR) की तरफ से आईपीएल खेलेंगे। उन्होंने कहा कि बरात लखनऊ या वाराणसी जाएगी, इस पर जल्द मुहर लगेगी। शादी के बाद अलीगढ़ में दावत दी जाएगी।