1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. सोने-चांदी की बढ़ती कीमत से छोटे सुनार के सामने है रोजगार का संकट, विवाह योग्य परिवारों की टूट चुकी है कमर: नीरज डांगी

सोने-चांदी की बढ़ती कीमत से छोटे सुनार के सामने है रोजगार का संकट, विवाह योग्य परिवारों की टूट चुकी है कमर: नीरज डांगी

कांग्रेस के राज्यसभा में सांसद नीरज डांगी ने सोने—चांदी की बढ़ती कीमत को सदन में उठाया है। उन्होंने कहा कि, देश में सोने और चांदी की कीमतें बेकाबू हो चुकी हैं। ग्रामीण भारत-विशेष रूप से महिलाओं और विवाह योग्य परिवारों की कमर टूट चुकी है। पिछले 13 महीनों में चांदी की कीमतों में 306% और सोने की कीमतों में 111% की वृद्धि देखने को मिली है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस के राज्यसभा में सांसद नीरज डांगी ने सोने—चांदी की बढ़ती कीमत को सदन में उठाया है। उन्होंने कहा कि, देश में सोने और चांदी की कीमतें बेकाबू हो चुकी हैं। ग्रामीण भारत-विशेष रूप से महिलाओं और विवाह योग्य परिवारों की कमर टूट चुकी है। पिछले 13 महीनों में चांदी की कीमतों में 306% और सोने की कीमतों में 111% की वृद्धि देखने को मिली है।

पढ़ें :- लोकतंत्र में मजबूत विपक्ष जरूरी, नेता प्रतिपक्ष को कभी नहीं रोका गया...अविश्वास प्रस्ताव पर बोले ओम बिरला

उन्होंने आगे कहा, जिस देश में सोना-चांदी नारी की सुरक्षा, आत्मसम्मान और पारिवारिक भविष्य से जुड़ा हो, वहां इन कीमतों को बेलगाम छोड़ देना सरकार की गंभीर विफल आर्थिक नीति को दर्शाता है। आज किसान, श्रमिक, निम्न और मध्यम वर्ग के लोग अपनी बेटियों के विवाह के लिए न्यूनतम आभूषण तक नहीं खरीद पा रहे हैं।

दूर्भाग्यपूर्ण है कि एक तरफ- सरकार महिला सशक्तिकरण की बात करती हैं। दूसरी तरफ- भारी GST, उच्च आयात शुल्क, जमाखोरों पर लगाम ना लगाकर महिलाओं की बचत को मूल्यहीन बना रही है। यह कहना अतिशियोक्ति नहीं होगा कि महिलाओं को सजा मिल रही है और सरकार सिर्फ जमाखोरों को संरक्षण दे रही है। इतना ही नहीं-बढ़ती कीमतों के कारण छोटे सुनार और कारोबारी भी रोजगार के संकट से जूझ रहे हैं। मेरी मांग है कि सरकार देशहित में सोने और चांदी की कीमतों पर हस्तक्षेप करे, GST की कटौती करें और कठोर कदम उठाए।

 

पढ़ें :- करीब 4 दशक बाद एक बार फिर से लोकसभा अध्यक्ष के सामने अविश्वास प्रस्ताव आया, ये संसदीय राजनीति और सदन दोनों के लिए अफसोस-जनक: अमित शाह
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...