1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. हनुमान जी पर शोध के लिए RLD प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय को मिली डॉक्टरेट की उपाधि

हनुमान जी पर शोध के लिए RLD प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय को मिली डॉक्टरेट की उपाधि

राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय को अमेरिका स्थित Yoga University of Americas- Florida USA द्वारा "अष्ट सिद्धि नव निधि के दाता – हनुमान जी" विषय पर प्रस्तुत शोध के लिए डॉक्टरेट (Ph.D.) की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया है।

By santosh singh 
Updated Date

 

पढ़ें :- दिल्ली-एनसीआर में धनतेरस पर सड़के हुईं जाम, खरीदारी करने के लिए बड़ी संख्या में बाजार पहुंचे लोग

लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय को अमेरिका स्थित Yoga University of Americas- Florida USA द्वारा “अष्ट सिद्धि नव निधि के दाता – हनुमान जी” विषय पर प्रस्तुत शोध के लिए डॉक्टरेट (Ph.D.) की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया है। यह न केवल श्री राय जी के आध्यात्मिक ज्ञान और शोधशील व्यक्तित्व की पहचान है, बल्कि भारतीय संस्कृति एवं धर्म परंपरा की वैश्विक स्तर पर स्वीकार्यता का प्रमाण भी है।

राष्ट्रीय लोकदल की ओर से प्रदेश मीडिया प्रभारी मयंक त्रिवेदी ने श्री राय  को इस विशिष्ट सम्मान हेतु हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह पूरे RLD परिवार के लिए गौरव का विषय है। मयंक त्रिवेदी ने आगे कहा कि हनुमान जी पर किया गया यह शोध “अष्ट सिद्धि और नव निधियों” के गूढ़ तत्वों को आधुनिक परिप्रेक्ष्य में उजागर करता है, और विश्व पटल पर भारतीय अध्यात्म की सार्थक व्याख्या करता है। श्री राय जी का यह योगदान केवल आध्यात्मिक नहीं, बल्कि सांस्कृतिक चेतना के पुनर्जागरण का भी माध्यम है।

आरएलडी के वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने भी श्री राय जी को शुभकामनाएं दीं और उनके इस योगदान को पार्टी के लिए एक प्रेरणा बताया। राष्ट्रीय लोकदल परिवार को पूर्ण विश्वास है कि श्री राय  भविष्य में भी अपने विचारों, कार्यों और शोधों से समाज को मार्गदर्शन देते रहेंगे।

पढ़ें :- छठ पूजा में सुहागिन महिलाएं नाक से मांग तक क्यों लगाती हैं सिंदूर? लंबा सिंदूर लगाने से बढ़ती है पति की उम्र, जानें मान्यता
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...