1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Video- ‘अब नहीं आऊंगा दोस्त, अब नहीं आऊंगा…’ सूरत छोड़ने को मजबूर हुए प्रवासी मजदूर, रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़

Video- ‘अब नहीं आऊंगा दोस्त, अब नहीं आऊंगा…’ सूरत छोड़ने को मजबूर हुए प्रवासी मजदूर, रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़

The Exodus of Migrant Workers from Surat : मिडिल-ईस्ट जंग के बीच कथित एलपीजी संकट के चलते गुजरात के सूरत से चिंताजनक तस्वीरें सामने आयी हैं। जहां पर बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूर अपने घरों को लौटने के लिए मजबूर हैं। श्हर के उधना रेलवे स्टेशन पर रविवार को बड़ी संख्या में लोग ट्रेन पकड़ने पहुंच गए। जिसके चलते भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गयी।

By Abhimanyu 
Updated Date

The Exodus of Migrant Workers from Surat : मिडिल-ईस्ट जंग के बीच कथित एलपीजी संकट के चलते गुजरात के सूरत से चिंताजनक तस्वीरें सामने आयी हैं। जहां पर बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूर अपने घरों को लौटने के लिए मजबूर हैं। श्हर के उधना रेलवे स्टेशन पर रविवार को बड़ी संख्या में लोग ट्रेन पकड़ने पहुंच गए। जिसके चलते भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गयी।

पढ़ें :- बंगाल में कम नहीं हो रही है TMC की मुश्किलें: कृणाल घोष पर फेंका गया अंडा, अभिषेक बनर्जी पर भी हुआ था हमला

दरअसल, सूरत के उधना रेलवे स्टेशन की सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों ने सबका ध्यान खींचा है। जिसमें पुरुष, महिलाएं और बच्चे लंबी कतारों में दिखाई दिये। इस दौरान कुछ लोग अपना समान लेकर ट्रेन पकड़ने के लिए दौड़ते हुए नजर आए। रिपोर्ट्स के अनुसार, रविवार सुबह करीब 11:30 बजे हजारों की संख्या में लोग यूपी-बिहार जाने वाली ट्रेनों में सीट हासिल करने के लिए स्टेशन पहुंचे थे। वहीं, सुरक्षाकर्मी स्थिति को काबू करने की कोशिशों में लगे हुए थे और लाठीचार्ज के बाद भगदड़ जैसे हालात देखने को मिले।

सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि लोग स्टेशन पर लंबी कतारों में खड़े हैं। इस दौरान कुछ लोगों ने लाइन तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश की तो पुलिस और आरपीएफ के जवानों ने भीड़ को काबू करने के लिए लाठीचार्ज किया। जिसके बाद यात्री डंडेबाजी से बचने के लिए लोहे की जालियों के ऊपर से कूदते दिखाई दे रहे हैं।

हालांकि, इन तस्वीरें एलपीजी संकट के चलते परेशानी का सामना कर रहे प्रवासी मजदूरों की कहानी बयां करती है। इस दौरान एक भावुक युवक को कहते सुना जा सकता है- “अब नहीं आऊंगा दोस्त, अब नहीं आऊंगा।”

पढ़ें :- Video : वैभव सूर्यवंशी के साथ श्रीलंकाई खिलाड़ी ने की धक्का-मुक्की, विरोधी खिलाड़ी को लगातार खरी-खोटी सुनाते नजर आए
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...