1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. अभिनेता और फिटनेस आइकन मिलिंद सोमन फिट इंडिया ऑन साइकिल इवेंट में हुए शामिल

अभिनेता और फिटनेस आइकन मिलिंद सोमन फिट इंडिया ऑन साइकिल इवेंट में हुए शामिल

अभिनेता और फिटनेस आइकन मिलिंद सोमन ने नई दिल्ली के मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में आयोजित फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल इवेंट में हिस्सा लिया। जहां बड़ी संख्या में महिलाओं ने साइकिलिंग और फिटनेस एक्टिविटीज़ में भाग लिया।

By Satish Singh 
Updated Date

नई दिल्ली। अभिनेता और फिटनेस आइकन मिलिंद सोमन ने नई दिल्ली के मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में आयोजित फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल इवेंट में हिस्सा लिया। जहां बड़ी संख्या में महिलाओं ने साइकिलिंग और फिटनेस एक्टिविटीज़ में भाग लिया। इस इवेंट में लोगों ने खासकर अलग-अलग उम्र की महिलाओं ने बड़े उत्साह के साथ हिस्सा लिया। साइकिलिंग रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, जिसमें सभी प्रतिभागी फिटनेस और एक एक्टिव लाइफस्टाइल को बढ़ावा देने के लिए एक साथ साइकिल चलाते हुए आगे बढ़े।

पढ़ें :- नीरज चोपड़ा–सुमित अंत‍िल की शिकायत पर PCI का बड़ा एक्शन, द्रोणाचार्य अवॉर्डी कोच नवल सिंह बर्खास्त, जानें पूरा मामला?

अभिनेता मिलिंद सोमन भी इन महिला प्रतिभागियों के साथ शामिल हुए। मिलिंद सोमन जो 60 साल की उम्र में भी अपनी फिटनेस और एक्टिव लाइफस्टाइल के लिए जाने जाते हैं। पूरे देश में लाखों लोगों को प्रेरित करते रहते हैं। इस इवेंट में उनके शामिल होने का मकसद वहां मौजूद लोगों को अपनी रोज़मर्रा की ज़िंदगी में फिटनेस को शामिल करने के लिए प्रेरित करना था। फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल का आयोजन युवा मामले और खेल मंत्रालय (MYAS) द्वारा साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ़ इंडिया (CFI), इंडियन रोप स्किपिंग फेडरेशन, योगासन भारत, राहगीरी फाउंडेशन, MY Bikes और MY Bharat के सहयोग से किया जाता है। यह साइकिलिंग अभियान सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एक साथ चलाया जाता है, जिसमें SAI के क्षेत्रीय केंद्र, नेशनल सेंटर्स ऑफ़ एक्सीलेंस (NCOEs), SAI प्रशिक्षण केंद्र (STCs), खेलो इंडिया स्टेट सेंटर्स ऑफ़ एक्सीलेंस (KISCEs) और खेलो इंडिया केंद्र (KICs) शामिल हैं। दिसंबर 2024 में केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री मनसुख मंडाविया द्वारा शुरू किया गया ‘फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल’ अब एक ज़बरदस्त जन आंदोलन बन चुका है। दिसंबर 2024 से अब तक पूरे देश में 2.63 लाख से ज़्यादा जगहों पर कुल मिलाकर 28 लाख से ज़्यादा नागरिकों ने इसमें हिस्सा लिया है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...