1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Tamil Nadu News : विरुधुनगर में पटाखा फैक्टरी में धमाका, 16 की मौत, मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने जताया दुख

Tamil Nadu News : विरुधुनगर में पटाखा फैक्टरी में धमाका, 16 की मौत, मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने जताया दुख

तमिलनाडु के विरुधुनगर (Virudhunagar) जिले के कट्टनापट्टी इलाके में एक पटाखा फैक्ट्री (Firecracker Factory) में भीषण विस्फोट हो गया। इसमें कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई और छह लोग घायल हो गए। पुलिस अधीक्षक स्रीनाथ (Superintendent of Police Srinath) के अनुसार, वणजा फायरक्रैकर फैक्ट्री में यह धमाका उस समय हुआ जब करीब 30 कर्मचारी काम कर रहे थे।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। तमिलनाडु के विरुधुनगर (Virudhunagar) जिले के कट्टनापट्टी इलाके में एक पटाखा फैक्ट्री (Firecracker Factory) में भीषण विस्फोट हो गया। इसमें कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई और छह लोग घायल हो गए। पुलिस अधीक्षक स्रीनाथ (Superintendent of Police Srinath) के अनुसार, वणजा फायरक्रैकर फैक्ट्री में यह धमाका उस समय हुआ जब करीब 30 कर्मचारी काम कर रहे थे। विस्फोट इतना तेज था कि फैक्ट्री के कई कमरे पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

पढ़ें :- Tamil Nadu Elections : चिदंबरम ने सीएम स्टालिन से की मुलाकात, सीट शेयरिंग पर DMK-कांग्रेस के बीच बातचीत तेज

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दमकल विभाग की टीमों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत और बचाव दल ने मलबे से शवों को बाहर निकाला और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। प्रशासन ने इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी है और विस्फोट के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन (Chief Minister M.K. Stalin) ने इस घटना पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और मंत्रियों के.के.एस.एस.आर. रामचंद्रन और थंगम थेन्नारासु को तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्यों की निगरानी करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही जिला कलेक्टर को सभी जरूरी सहायता सुनिश्चित करने को कहा गया है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...