1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. Asia richest person list: अमीरों की रेस में मुकेश अंबानी को भी पीछे छोड़ा 43 साल का ‘टिकटॉक बॉय’ Zhang Yiming

Asia richest person list: अमीरों की रेस में मुकेश अंबानी को भी पीछे छोड़ा 43 साल का ‘टिकटॉक बॉय’ Zhang Yiming

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, झांग की कुल संपत्ति बढ़कर 92.8 (88,86,72,28,80,000 रुपये)अरब डॉलर हो गई है, जिसकी वजह से उनकी स्थिती चीन के सबसे धनी व्यक्ति के रूप में और भी मजबूत हो गई है। बाइट डांस के को-फाउंडर की नेटवर्थ मार्च 2019 में 13 अरब डॉलर थी। लेकिन, ब्लूमबर्ग की वैल्थ एनालिसिस शुरू करने के बाद से झांग की संपती सात गुना से भी ज्यादा बढ़ गई है।

By Sushil Sah 
Updated Date

नई दिल्ली। एशिया के दौलतमंद लोगों की लिस्ट में अब भारत के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) तीसरे पायदान पर आ गए हैं। उन्हें मात दी है एक युवा कारोबारी झांग यिमिंग (Zhang Yiming) ने जो टेक कंपनी बाइटडांस लिमिटेड के मालिक हैं। दरअसल, उन​की कंपनी के वैल्युएशन में बढ़ोतरी के बाद, झांग यिमिंग ने मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ते हुए एशिया के दूसरे सबसे धनी व्यक्ति बन गए हैं। हांलाकि, अभी भी गौतम अदाणी का जलवा पहले नम्बर पर कायम है।

पढ़ें :- लाख कोशिशों के बाद भी नहीं उतर रहा कर्ज? यह चमत्कारी रत्न रातोंरात बदल सकता है किस्मत

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, झांग की कुल संपत्ति बढ़कर 92.8 (88,86,72,28,80,000 रुपये)अरब डॉलर हो गई है, जिसकी वजह से उनकी स्थिती चीन के सबसे धनी व्यक्ति के रूप में और भी मजबूत हो गई है। बाइट डांस के को-फाउंडर की नेटवर्थ मार्च 2019 में 13 अरब डॉलर थी। लेकिन, ब्लूमबर्ग की वैल्थ एनालिसिस शुरू करने के बाद से झांग की संपती सात गुना से भी ज्यादा बढ़ गई है।

कौन है झांग यिमिंग?

झांग यिमिंग, चीन के सबसे अमीर नागरीक हैं। इस युवा उद्योगपति ने साल 2012 में चीन की राजधानी बीजिंग के एक छोटे से अपार्टमेंट से बाइटडांस की शुरुआत की थी। उनका पहला सबसे सफल प्रोडक्ट बेस्ड न्यूज़ एग्रीगेटर ऐप Toutiao था। इसके बाद उन्होंने शॉर्ट-वीडियो मार्केट पर फोकस करते हुए टिकटॉक या डॉयिन लॉन्च किया, जिसे विश्व भर में बड़ी पहचान मिली।

कैसे बढ़ी झांग यिमिंग की नेटवर्थ?

पढ़ें :- PhysicsWallah Stock Update: अरबपति टीचर अलख पांडे की कंपनी फिजिक्सवाला के स्टॉक में आया 17% का उछाल, निवेशकों की हुई मौज

बाइटडांस के फाउंडर, झांग यिमिंग की कंपनी वीडियो ऐप टिकटॉक और उसके एआई चैटबॉट डौबाओ, 30 करोड़ से ज्यादा मंथली यूजर्स को अपनी ओर आकर्षित करते हुए जैसे ही चीन का सबसे लोकप्रिय चैटबॉट बना, वैसे ही इस सफलता के बीच उनके नेटवर्थ में भारी उछाल देखने को मिला।

तीसरे नंबर पर अंबानी, पहले पर अदाणी

ब्लूमबर्ग सूचकांक के अनुसार, मुकेश अंबानी 86.9 अरब डॉलर की कुल संपत्ति के साथ एशिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। वहीं गौतम अडानी 117.4 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने रहे।

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि चीन की सबसे चर्चित टेक कंपनी बाइटडांस है। फिलहाल कंपनी डौबाओ की सफलता के चलते सदस्यता शुल्क लेने की तैयारी कर रही है। लेकिन यह ऐसे देश में दुर्लभ है जहां उपयोगकर्ता ऑनलाइन सेवाओं के लिए भुगतान करने को तैयार नहीं हैं। हांलाकि इस कंपनी को बहुत लंबे समय से सार्वजनिक पेशकश (Initial Public Offering) के लिए मुख्य दावेदार माना जा रहा है।

पढ़ें :- Best Mutual Fund: 20 साल पुराने फंड ने मचाया धमाल, ₹10,000 की मंथली SIP करने वाले बने ₹1.2 करोड़ के मालिक!
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...