HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. Roasted Chana Benefits : प्रोटीन की कमी पूरी करता है ये चना , ताकत मिलती है

Roasted Chana Benefits : प्रोटीन की कमी पूरी करता है ये चना , ताकत मिलती है

भारतीय परिवारों में सदियों से भुने चने का प्रयोग किया जाता है।इसे लोग कई प्रकार से खाते है। सर्दियों में चने को भूनकर (Roasted Chana) खाने से शरीर में प्रोटीन की कमी तो पूरी होती ही है साथ ही कई फायदे मिलते हैं।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Roasted Chana Benefits : भारतीय परिवारों में सदियों से भुने चने का प्रयोग किया जाता है। इसे लोग कई प्रकार से खाते है। सर्दियों में चने को भूनकर (Roasted Chana) खाने से शरीर में प्रोटीन की कमी तो पूरी होती ही है साथ ही कई फायदे मिलते हैं। इसमें कई अन्य चीजें मिलाकर खाते है। भुना चना फाइबर, प्रोटीन का एक बड़ा सोर्स है। चने को भूनकर खाने (Bhuna Chana Khane Ke Fayde) से शरीर को भरपूर मात्रा में  फोलेट, पोटैशियम, आयरन, कैल्शियम मिलता है। भुना चना खाने के फायदे कई हैं। जानते हैं इस बारे में।

पढ़ें :- Falsa Fruit Benefits : गर्मियों में सेहत के लिए वरदान है फालसा फल, इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी को पूरा करता है

1.कोलेस्ट्रॉल समस्या में फायदेमंद
भुना चना, हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या में कई प्रकार से फायदेमंद है। ये लो-लिपोप्रोटीन को कम करता है जो कि शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल का कारण बनते हैं। ये कोलेस्ट्रॉल, ब्लड वेसेल्स में जमा होकर ब्लॉकेज पैदा करते हैं जिससे ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित होता है और दिल की बीमारियां होती हैं। ऐसे में भुना चना का फाइबर कोलेस्ट्रॉल कम करके इस समस्या में कमी ला सकता है।

2.हड्डियों को करता है मजबूत
चने में कैल्शियम भी होता है जो हड्डियों को मजबूत करने के लिए बहुत ही जरूरी होता है। सर्दी के मौसम में चने को भूनकर खाना चाहिए। इससे शरीर को भरपूर कैल्शियम मिलता है।

3. डायबिटीज में फायदेमंद
डायबिटीज में भुना चना खाने के कई फायदेमंद हैं। ये पहले तो शुगर मेटाबॉलिज्म को तेज करता है और पेनक्रियाज के कामकाज में भी गति लाता है। जिससे मेटाबोलिक रेट बढ़ता है और शुगर की समस्या कंट्रोल में रहती है। तो, इन तमाम कारणों से आपको भुना चना जरूर खाना चाहिए।

पढ़ें :- Stomach Problems: अगर अक्सर आती रहती है पेट से गुड़गुड़ाने की आवाज, तो हो सकता है किसी बीमारी का संकेत
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...