HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. वायनाड से प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने पर आई रॉबर्ट वाड्रा की प्रतिक्रिया, जानिए क्या कहा?

वायनाड से प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने पर आई रॉबर्ट वाड्रा की प्रतिक्रिया, जानिए क्या कहा?

रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि, मैं देश की जनता को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने कांग्रेस को अच्छा आंकड़ा दिलाया और भाजपा को 400 पार जुमले की हकीकत याद दिला दी। मैं बहुत खुश हूं कि प्रियंका वायनाड से चुनाव लड़ेंगी। वे वहां भी मेहनत करेंगी।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव में दो सीटों पर जीतने वाले राहुल गांधी वायनाड सीट से इस्तीफा देंगे, जबकि रायबरेली सीट से सांसद बने रहेंगे। राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद वायनाड सीट से प्रियंका गांधी चुनावी मैदान में उतरेंगी। कांग्रेस के इस एलान के बाद रॉबर्ट वाड्रा का बयान आया है। उन्होंने कहा कि, मैं बहुत खुश हूं कि प्रियंका वायनाड से चुनाव लड़ेंगी।

पढ़ें :- BJP के नेताओं ने जम्मू-कश्मीर को अपने राजनीतिक शतरंज का मोहरा बना दिया : प्रियंका गांधी

रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि, मैं देश की जनता को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने कांग्रेस को अच्छा आंकड़ा दिलाया और भाजपा को 400 पार जुमले की हकीकत याद दिला दी। मैं बहुत खुश हूं कि प्रियंका वायनाड से चुनाव लड़ेंगी। वे वहां भी मेहनत करेंगी। मैं उम्मीद करता हूं कि वहां की जनता उन्हें भारी बहुमत से जिताएं। जब भी मुझसे राजनीति में आने पर सवाल किया गया तब मैंने हमेशा कहा है कि प्रियंका गांधी के संसद में शामिल होने के बाद मैं सक्रिय राजनीति में आ सकता हूं। उनका(प्रियंका गांधी) संसद और सक्रिय राजनीति में होना जरूरी है।

इसके साथ ही कहा, अमेठी और रायबरेली की जनता हमेशा चाहती है कि गांधी परिवार उनके साथ रहे। अमेठी की जनता को एहसास हुआ कि उन्होंने स्मृति ईरानी को वहां से जिताया। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने सही निर्णय लिया कि किशोरी लाल शर्मा को अमेठी से चुनाव लड़ना चाहिए। 1999 से मैंने जब प्रचार शुरू किया तो मैं अमेठी-रायबरेली गया था और मुझे वहां के लोगों से प्यार मिला। प्रियंका गांधी की मेहनत रंग लाई है।

 

 

पढ़ें :- हरियाणा में भाजपा ने बेरोजगारी की ऐसी महामारी फैलाई कि होनहार युवाओं का जीवन बर्बाद हो रहा : प्रियंका गांधी

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...