1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. रोहित शर्मा फ्लावर नहीं फायर हैं…,ICC वनडे रैंकिंग में सबसे उम्रदराज नंबर-1 वनडे बल्‍लेबाज बने, कप्‍तान शुभमन गिल की बादशाहत खत्‍म

रोहित शर्मा फ्लावर नहीं फायर हैं…,ICC वनडे रैंकिंग में सबसे उम्रदराज नंबर-1 वनडे बल्‍लेबाज बने, कप्‍तान शुभमन गिल की बादशाहत खत्‍म

आईसीसी (ICC) की 29 अक्टूबर को जारी ताजा वनडे रैंकिंग में भारत के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने कमाल ही कर दिया। ऑस्ट्रेलिया में सफल वनडे सीरीज के बाद आईसीसी की लेटेस्ट वनडे बैटिंग रैंकिंग में रोहित शर्मा शीर्ष पर आ गए हैं। रोहित के लिए सीरीज की शुरुआत ज्यादा अच्छी नहीं रही थी। वह सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हो गए थे।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली: आईसीसी (ICC) की 29 अक्टूबर को जारी ताजा वनडे रैंकिंग में भारत के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने कमाल ही कर दिया। ऑस्ट्रेलिया में सफल वनडे सीरीज के बाद आईसीसी की लेटेस्ट वनडे बैटिंग रैंकिंग में रोहित शर्मा शीर्ष पर आ गए हैं। रोहित के लिए सीरीज की शुरुआत ज्यादा अच्छी नहीं रही थी। वह सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हो गए थे।

पढ़ें :- 'मुझे IPL में इम्पैक्ट प्लेयर रूल पसंद नहीं...' DC के कप्तान अक्षर पटेल का बड़ा बयान, रोहित-हार्दिक भी कर चुके हैं आलोचना

लेकिन, इसके बाद दूसरे और तीसरे मैच में रोहित ने कमाल कर दिया। रोहित शर्मा ने दूसरे वनडे में 73 रन बनाए। तीसरे वनडे में रोहित ने शतक ठोका और 121 रन बनाकर वह नॉट आउट रहे। रोहित शर्मा पूरी सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे। उन्होंने 3 मैचों में 202 रन बनाए।

शुभमन गिल को छोड़ा पीछे

इससे पहले आईसीसी वनडे बैटिंग रैंकिंग में शुभमन गिल (Shubman Gill) शीर्ष पर थे, लेकिन, अब वह खिसककर तीसरे पायदान पर आ गए हैं। गिल के 745 रैटिंग पॉइंट हैं। अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान दूसरे पायदान पर ही काबिज हैं। उनके 764 रैटिंग पॉइंट है। ऑस्ट्रेलिया सीरीज के बाद रोहित शर्मा ने 2 पायदान की छलांग लगाई और वह टॉप पर आ गए। रोहित के 781 रेटिंग पॉइंट हैं।

पढ़ें :- रोहित शर्मा या विराट कोहली, बतौर ओपनर किसका स्ट्राइक रेट और रिकॉर्ड बेहतर? आईपीएल के आंकड़ें देखकर चौंक जाएंगे

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 मैच की वनडे सीरीज पूर्व कप्तान विराट कोहली के लिए इतनी यादगार नहीं रही। भले ही उन्होंने तीसरे वनडे में नाबाद 74 रन बनाए। लेकिन, उससे पहले लगातार दो वनडे मैचों में विराट शून्य पर आउट हो गए थे। इसका उनकी आईसीसी रैंकिंग पर प्रभाव पड़ा। विराट कोहली को 1 पायदान का नुकसान हुआ। वह अब टॉप 5 में नहीं है। विराट कोहली 745 रेटिंग पॉइंट के साथ छठे पायदान पर हैं। रोहित और विराट लंबे समय के बाद भारत के लिए क्रिकेट खेल रहे थे। अब दोनों दिग्गज साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलते हुए नजर आएंगे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...